फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Awareness was created about forests and wildlife by organizing a rally.

Lakhimpur Kheri News: रैली निकालकर वन और वन्यजीवों के बारे में किया जागरूक

Fri, 03 Oct 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Awareness was created about forests and wildlife by organizing a rally.
पलिया के दुधवा मुख्यालय से रैली निकालते स्कूली बच्चे। स्रोत : डीटीआर
पलियाकलां। वन्य प्राणी सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को दुधवा मुख्यालय से वन एवं वन्यजीव संरक्षण संबंधी जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। दुधवा के डीडी जगदीश आर, वार्डेन महावीर सिंह, बेलरायां वार्डेन दीपक कुमार पांडेय, किशनपुर वार्डेन धर्मेंद्र द्विवेदी आदि अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली मुख्यालय से बाईपास मार्ग होते हुए सिनेमा तिराहा, पलिया रेलवे स्टेशन तिराहे होकर बाजार होते हुए वापस मुख्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान स्कूली बच्चे वन एवं वन्यजीव संरक्षण संबंधी स्लोगन, बैनर और नारों के साथ चलते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन


रैली का समापन वापस दुधवा मुख्यालय में किया गया और यहां गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें दुधवा के डीडी जगदीश आर ने वन्य प्राणी सप्ताह के बारे में बताने के साथ ही मानव-वन्यजीव सह अस्तित्व किस प्रकार से संभव है, इस पर प्रकाश डाला। वार्डेन व अन्य अधिकारियों ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मानव वन्यजीव सह अस्तित्व संबंधी स्कूलों द्वारा बनाए गए माॅडल की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसमें कई तरह के माॅडल स्कूली बच्चों की ओर से बनाए गए थे। इसकी अधिकारियों ने सराहना की। दि इंडियन एकेडमी स्कूल, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल, दि नेचर सोसाइटी, बलदेव वैदिक इंटर काॅलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने माॅडल यहां सजाए थे।

डीडी जगदीश आर ने बताया कि समापन पर सभी माॅडल बनाने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में पार्क के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।

पलिया के दुधवा मुख्यालय से रैली निकालते स्कूली बच्चे। स्रोत : डीटीआर

पलिया के दुधवा मुख्यालय से रैली निकालते स्कूली बच्चे। स्रोत : डीटीआर

पलिया के दुधवा मुख्यालय से रैली निकालते स्कूली बच्चे। स्रोत : डीटीआर

पलिया के दुधवा मुख्यालय से रैली निकालते स्कूली बच्चे। स्रोत : डीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed