फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Automobile market booms during the festive season

Lakhimpur Kheri News: त्योहारी सीजन में फर्राटा भर रहा ऑटोमोबाइल बाजार

Wed, 15 Oct 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Automobile market booms during the festive season
मनोहर लाल
लखीमपुर खीरी। त्योहारी रीजन में ऑटोमोबाइल बाजार फर्राटा भर रहा है। धनतेरस पर नया वाहन खरीदने के लिए ग्राहक शोरूम पर एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। रंग और सबसे बेहतर डिजाइन को पसंद करने के लिए ग्राहकों में होड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

जीएसटी स्लैब में 10 से 14 हजार रुपये तक की कमी आने के बाद बाजार में वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। शोरूम संचालकों का कहना है कि इस बार स्कूटी और 125 सीसी बाइक की सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है। धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसे में कई ग्राहक धनतेरस के शुभ अवसर पर वाहन अपने घर लाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

त्योहारी ऑफर और आसान फाइनेंस स्कीमों ने भी बिक्री को और बढ़ावा दिया है। शोरूम संचालकों का कहना है कि इस बार की बिक्री पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

धनतेरस पर नया वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार मैंने 125 सीसी की बाइक बुक की है, जो बाइक पसंद की है उसका लुक और फीचर्स दोनों ही शानदार हैं। जीएसटी कम होने से कीमत भी किफायती हो गई है।
- डालचंद, ग्राहक बरखेरवा


मैंने अपने बेटे के लिए स्कूटी बुक की है। माइलेज अच्छा है। कंपनी के ऑफर भी आकर्षक हैं। कीमतों में भी फर्क आ गया है। त्योहार पर खरीदने का अलग ही आनंद होता है। इससे त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है।

- मनोहरलाल, ग्राहक लखीमपुर


धनतेरस और दीपावली को लेकर ग्राहकों में उत्साह नजर आ रहा है। जीएसटी घटने और कंपनी के फेस्टिव ऑफर से बिक्री में 30 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। आगे अभी और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
- अनुराग सहगल, शोरूम मालिक
---------------------------------------------

तीन साल में एक लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण

जिले में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने बताया कि वर्ष 2023 से 2025 तक कुल 1,08,815 वाहनों का पंजीकरण किया गया है। इनमें 7,235 डीजल, 1,00,735 पेट्रोल, 740 पेट्रोल/सीएनजी और 105 सीएनजी वाहन शामिल हैं। बढ़ती आबादी और आसान फाइनेंस योजनाओं के चलते वाहन खरीद में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा पंजीकरण दोपहिया वाहनों के हुए हैं।

मनोहर लाल

मनोहर लाल

मनोहर लाल

मनोहर लाल

मनोहर लाल

मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed