{"_id":"6a9469d0c7732d1f90028084","slug":"auto-and-e-rickshaw-drivers-reached-the-police-station-to-protest-against-the-recovery-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-183695-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वसूली के विरोध में कोतवाली पहुंचे ऑटो, ई-रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वसूली के विरोध में कोतवाली पहुंचे ऑटो, ई-रिक्शा चालक
Sun, 30 Aug 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर खड़े ई- रिक्शा। स्रोत : यूनियन
धौरहरा। सिसैया चौराहे पर कथित अवैध टैक्सी स्टैंड और वहां वसूली के विरोध में रविवार को सैकड़ों ऑटो चालक कोतवाली पहुंचे। चालकों ने कोतवाली के बाहर ऑटो खड़े कर प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
जेएमडी सिसैया ऑटो चालक सेवा समिति के बैनर तले चालकों ने आरोप लगाया कि सिसैया चौराहे पर कुछ लोग अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित कर रहे हैं। स्टैंड के नाम पर चालकों से अवैध वसूली की जाती है। कुछ दिन पहले समिति अध्यक्ष रामप्रताप अग्रवाल ने इसका विरोध किया था।
आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने रामप्रताप अग्रवाल का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शासन स्तर से अवैध बस, टैक्सी, कैब और ऑटो स्टैंड के साथ अवैध वसूली पर रोक लगाने के निर्देश पहले से जारी हैं। यूनियन या उसके पदाधिकारियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद