{"_id":"653c051ec58b3c9d1a08e9a4","slug":"aunt-and-niece-killed-brother-and-cousin-injured-in-bus-collision-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-8398-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बस की टक्कर से बुआ-भतीजी की मौत, भाई व चचेरी बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बस की टक्कर से बुआ-भतीजी की मौत, भाई व चचेरी बहन घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़
अमीरनगर। लखीमपुर-मोहम्मदी रोड पर अमीरनगर के पास प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार शाहजहांपुर के पुवायां थाने के सुजानपुर निवासी बुआ-भतीजी की मौत हो गई। मृतका के भाई और चचेरी बहन गंभीर चोट आई। घायलोें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी से शाहजहांपु़र भेजा गया है। मृतक और घायल सभी एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने बस काे कब्जे में लिया है। चालक मौके से भाग गया।
शाहजहांपुर के पुवायां थाने के गांव सुजानपुर निवासी रवि कुमार पुत्र लालाराम (20) अपनी बहन सुधा (30), पांच वर्षीय भतीजी सावनी (7) पुत्री सुभाष व चचेरी बहन सुमन पुत्री श्रीकृष्ण कुमार (14) के साथ बृहस्पतिवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने नैमिषारण्य गए थे। रात में मैगलगंज के राउन खुर्द गांव में रुके थे। शुक्रवार की सुबह घर के लिए निकले थे। रवि, सुधा, सुमन और सावनी एक ही बाइक से घर आ रहे थे।
लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर अमीरनगर मोहम्मदपुर पुलिया के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुधा और उसकी भतीजी सावनी की मौत हो गई। बाइक चला रहा भाई रवि कुमार व चचेरी बहन सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का पता चला तो राहगीर और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल रवि और सुमन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी लाया गया। जहां से रवि को शाहजहांपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। सूचना पर पहुंचे मृतक के चचेरे भई अमित ने बताया कि वह सभी बृहस्पतिवार को नैमिषारण्य गए थे। सुबह घर वापस आते समय हादसा हो गया। बुआ-भतीजी की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि मृतक बुआ-भतीजी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
संपूर्णानगर। बृहस्पतिवार की रात संपूर्णानगर से तेज रफ्तार मिट्टी के खनन में चलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली खजुरिया की तरफ जा रही थी। मझरा पश्चिम के पास एक बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में टाटरगंज निवासी एक 50 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
बताया जाता है कि मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, अधेड़ को इलाज के लिए परिजन बरेली ले गए हैं। खजुरिया चौकी प्रभारी आदित्य यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चौकी में खड़ी है। दोनों पक्षों में समझाते की बात चल रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद