फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attempted to rape Asha worker after looting

लूटपाट के बाद आशा वर्कर से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 15 Jul 2020 07:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Attempted to rape Asha worker after looting
निघासन (लखीमपुर खीरी)। ड्यूटी कर घर वापस जा रही एक आशा वर्कर को रास्ते में युवक ने घेर लिया। उसे पकड़कर गन्ने के खेत में खींच ले गया, जहां उसके कुंडल लूट लिए और दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। किसी तरह से छूटकर भागी आशा वर्कर ने शोर मचाया तो राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख युवक कुंडल लेकर मौके से भाग निकला। आशा वर्कर ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय आशा वर्कर की आजकल पढ़ुआ पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव में ड्यूटी लगी है। मंगलवार शाम करीब चार बजे जब वह ड्यूटी करके घर के लिए लौट रही थीं तभी पठाननपुरवा गांव से करीब आधा किमी दूर एक युवक ने उसे पीछे से दबोच लिया। गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने के साथ उसके कुंडल नोच लिए। दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। किसी तरह से चंगुल से छूटी आशा वर्कर शोर मचाते हुए भागी। शोर होने पर खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। आशा वर्कर ने पढ़ुआ पुलिस चौकी पुलिस को तहरीर दी। चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed