लिफ्ट देकर छात्रा से छेड़खानी: लखीमपुर में मेडिकल स्टूडेंट से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की ये शर्मनाक हरकत
निघासन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा लखनऊ में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वह अपने घर लखनऊ जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके गांव का एक युवक आया और उसे लिफ्ट दी। रास्ते में सुनसान जगह बाइक रोककर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में मेडिकल की एक छात्रा को लिफ्ट देकर रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और उसे मारा-पीटा। छात्रा ने घटना की जानकारी महेवागंज चौकी इंचार्ज को दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद छात्रा सीओ सिटी के पास पहुंची और तहरीर दी। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
निघासन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा लखनऊ में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। वह अपने शैक्षिक कार्य के लिए 22 अप्रैल को निघासन आई थी। शाम को वह लखनऊ जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ी थी। तभी वहां उसके गांव का सुनील शुक्ला उर्फ सुमित बाइक से आ गया। उसने छात्रा से पूछा कि वह कहां जा रही है। छात्रा ने लखनऊ जाने की बात कही तो उसने कहा कि वह भी वहां जा रहा है। छात्रा उसकी बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि जब वह इंदिरा वन मनोरंजन पार्क के पास पहुंची तो आरोपी ने बाइक पुल के नीचे जंगल की तरफ मोड़ दी। छात्रा कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसने बाइक रोकी। छात्रा का आरोप है कि बाइक सवार ने उसके साथ रेप की कोशिश की। छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए और मारापीटा लेकिन छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से बचकर रोड पर आ गई। इसके बाद वह बस में बैठकर महेवागंज चौकी पहुंचकर तहरीर दी।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने घटना को दबाने की कोशिश की। उन्होंने न तो छात्रा का मुकदमा दर्ज कराया और न ही मेडिकल कराया। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब छात्रा का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। तो वह सीओ सिटी के सामने पेश हुई और पूरी घटना बताई। सीओ के आदेश पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रेप की कोशिश की वायरल खबर गलत है। दोनों लोग एक दूसरे को पहले से जानते हैं। छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल करवाया जा रहा है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।