{"_id":"6a8750c9164fcfd8830a8cee","slug":"attempt-to-cyber-cheat-retired-tube-well-operator-by-sending-fake-messages-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-182895-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फर्जी मैसेज भेजकर सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर से साइबर ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फर्जी मैसेज भेजकर सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर से साइबर ठगी का प्रयास
Fri, 21 Aug 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र के सेमरई निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर सत्यपाल सिंह साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। ऑनलाइन खाता नहीं चलाने वाले सत्यपाल ने ठगों को गोपनीय जानकारी देने के बजाय बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन कर खाते से लेनदेन पर रोक लगवा दी।
सत्यपाल के अनुसार, परिवार के बच्चों ने सोशल साइट से सामान खरीदने का प्रयास किया था। इसी दौरान साइबर ठगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए पैसा भेजने का अनुरोध किया और कुछ ही देर में मोबाइल फोन पर तीन-चार संदेश भेजे। इनमें खाते से 2.25 लाख रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज भी था। इसके बाद फोन कर कहा गया कि खाते से 2.25 लाख रुपये कट गए हैं, वापस लेने के लिए अपनी जानकारी दें।
सत्यपाल ने कॉलर को जानकारी देने के बजाय बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया और खाते से लेनदेन रुकवा दिया। इससे उनकी जमा राशि ठगी से बच गई।