फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attacked mother-in-law with a blade, beat wife and children too

Lakhimpur Kheri News: सास पर ब्लेड से किया वार, पत्नी और बच्चों को भी पीटा

Tue, 09 Jul 2024 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Attacked mother-in-law with a blade, beat wife and children too
लखीमपुर खीरी। जिला बहराइच के चफरिया निवासी विपिन जायसवाल ससुराल आकर बेवजह पत्नी और बच्चों को पीटने लगा। सास ने विरोध किया तो दामाद ने सास पर ब्लेड से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गईं। सास गुड़िया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निर्मलनगर निवासी गुड़िया जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को उनका दामाद विपिन जायसवाल घर आया था। किसी बात को लेकर विपिन अचानक अपनी पत्नी व बेटे को मारने-पीटने लगा। सास ने जब रोकने का प्रयास किया तो विपिन ने उनके बाएं हाथ में धारदार ब्लेड मार दिया। इससे उनका हाथ काफी जख्मी हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित सास ने बताया कि इससे पहले भी दामाद उन्हें और पुत्री को मारता पीटता रहा है। मायके से ससुराल ले जाने के बाद वह पुत्री के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से भगा देता है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed