फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attack on BJP Mandal Vice President, report on 56

Lakhimpur Kheri News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर हमला, 56 पर रिपोटर्

Fri, 19 Jul 2024 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJP Mandal Vice President, report on 56
मारपीट की सूचना मिलने पर कोतवाली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
धौरहरा। सिसैया गांव में ताजिया मेला देखकर लौट रहे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर गांव के ही छह लोगों के साथ आए करीब पचास लोगों ने हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोटें आई हैं। घटना के विरोध में बुधवार की देर रात बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा पचास अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया गांव निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुनील निगम बुधवार देर शाम घर वापस आ रहे थे। तभी घर के पास खड़े हारून, मुन्ना, फकरू, आसिफ, टन्ना और सलीम के साथ करीब 50 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। सुनील निगम अपनी जान बचाने को अपने घर में घुस गए। पीछे से आरोपी भी उनके घर में दाखिल होकर सुनील निगम को पकड़ कर मारने पीटने लगे।
विज्ञापन

बचाव करने आए उनके पिता कन्हैया लाल, चाचा संतोष निगम और भाई दिपांशु को भी मारा पीटा। देर रात सुनील निगम भाजपा पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और छह नामजद सहित पचास अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने बताया कि सिसैया गांव में विशेष समुदाय की 70 प्रतिशत आबादी है। आए दिन यह लोग हिंदू समुदाय के लोगों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि ऐसा ही रहा, तो हम सब पलायन करने को विवश होंगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर छह नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया नामजद सभी छह आरोपी गिरफ्तार हैं। शेष अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed