{"_id":"9102e87956b834cacb4502f055079f4b","slug":"at-today-bargains-will-tur-dal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सस्ते दामों पर मिलेगी अरहर की दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सस्ते दामों पर मिलेगी अरहर की दाल
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरहर दाल के आसमान छूते मूल्यों से आम लोगों को राहत देने के लिए पूर्ति विभाग ने लखीमपुर शहर में आधा दर्जन और खीरी टाउन में एक डिपो खोलकर सस्ती दर पर दाल की बिक्री करने की योजना बनाई है। ये डिपो उचित दर की दुकानों पर खोले गए हैं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य कल्याण निगम के डिपो पर भी यह व्यवस्था की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग और डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि सस्ती दर पर दाल की बिक्री 31 अक्तूबर से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि सस्ती दर पर आम उपभोक्ताओं में विक्रय किए जाने के लिए अरहर की दाल विनय कुमार गुप्ता, दाल व्यापारी और शिवा ट्रेडिंग कंपनी ने बिना किसी लाभ के उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
पूर्ति विभाग द्वारा खोले गए डिपो पर ग्रेड-1 अरहर दाल 125 रुपया प्रति किलो और ग्रेड-2 अरहर दाल 105 रुपया प्रति किलो की दर से आम उपभोक्ताओं को उपलब्ध होगी। इन सभी डिपो को 90-90 किलोग्राम ग्रेड-1 और ग्रेड-2 अरहर दाल बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि लखीमपुर शहर के राजगढ़ स्थित केंद्रीय उपभोक्ता भंडार डिपो नं. तीन, इमली चौराहे पर प्रमोद कुमार गुप्ता की कोटे की दुकान, महाराजनगर में गुरुदत्त सिंह की कोटे की दुकान, द्वारिकापुरी स्थित मोहम्मद रफी, नौरंगाबाद स्थित डीसीएफ डिपो और हाथीपुर कोठार स्थित रिजवान रसीद की कोटे की दुकान के अलावा उत्तर प्रदेश राज्य कल्याण निगम के कलक्ट्रेट स्थित डिपो पर सस्ती दर पर अरहर दाल बिक्री की व्यवस्था की गई है।
राज्य कल्याण निगम को चार क्विंटल ग्रेड-1 और छह क्विंटल ग्रेड-2 दाल उपलब्ध कराई गई है। उधर खीरी टाउन में खत्री टोला स्थित सुरेश सरन मिश्रा के कोटे की दुकान पर सस्ती दाल बेचने का इंतजाम किया गया है।इस डिपो के लिए ग्रेड-1 की दो क्विंटल और ग्रेड-2 की तीन क्विंटल दाल उपलब्ध कराई गई है। सस्ती दर पर दाल की बिक्री कल शनिवार से शुरू हो रही है।