फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   At the time of sleeping the head killed the young man

सोते समय सिर कुचलकर युवक की हत्या      

Fri, 30 Jun 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो        धौरहरा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो        धौरहरा खीरी। Updated Fri, 30 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
At the time of sleeping the head killed the young man
हत्‍या - फोटो : अमर उजााल
 घटना के बाद से गायब है मृतक का भतीजा       
विज्ञापन

घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था राधेश्याम  
   
   
 कोतवाली धौरहरा के गांव पानपुरवा के मजरा शाहपुर निवासी 30 वर्षीय राधेश्याम की घर के बाहर सोते समय सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से घर के अंदर सो रहे दो भतीजों में से उसका एक भतीजा भी गायब है। शव देखने से ऐसा लगता है कि उसके सिर पर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया, जिससे उसके जबड़े तक बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।       
गांव पानपुरवा मजरा शाहपुर निवासी विश्राम ने बताया कि उनका छोटा भाई 30 वर्षीय राधेश्याम अविवाहित है और पैतृक घर पर ही रहता था, जबकि वह कुछ दूरी पर अपने दूसरे मकान में रहते हैं, जबकि उनके दो बेटे खुरजा और छोटू भी अपने चाचा राधेश्याम के साथ रहते हैं। बुधवार की शाम भाई राधेश्याम अपने भतीजे खुरजा और छोटू के साथ शाहपुर गांव निवासी तीरथराम के घर एक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब एक बजे तीनों लोग वापस लौटे। उन्होंने बताया कि राधेश्याम घर के बाहर लगे पेड़ के नीचे चारपाई डालकर सो गया, जबकि छोटू और खुरजा झोपड़ी में सो गए। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने पत्थर जैसी वजनदार वस्तु से प्रहार कर उसके भाई का सिर कुचल दिया, जिससे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से खुरजा भी गायब है। घटना की जानकारी छोटू ने सुबह दी। राधेश्याम की हत्या की सूचना से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या लग रहा है कि राधे की हत्या जमीन को ही लेकर की गई है। पुलिस ने भाई विश्राम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।       
विज्ञापन

 
कहीं जमीन के लालच में तो नहीं हुई हत्या      
धौरहरा। गांव पानपुरवा के मजरा शाहपुर निवासी राधेश्याम की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। विश्राम और राधेश्याम दो सगे भाई हैं। पिता दयाराम की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मां ने जब दूसरी शादी की तब राधेश्याम की उम्र करीब 10 साल की थी। विश्राम अपनी शादी होने के बाद पैतृक घर से कुछ दूरी पर अलग घर बना कर रहने लगा, जबकि राधेश्याम अपने पैतृक घर में ही रहता था। दोनों भाइयों के हिस्से में छह-छह बीघा जमीन हैं। राधेश्याम की हिस्से वाली भूमि व्यवसायिक होने के कारण बेशकीमती है, जिस पर कई लोगों की नजरें थी। चर्चा है कि भतीजा खुरजा जमीन के लालच में ही अपने चाचा राधेश्याम के पास रहते है। वह भी हत्या के समय से लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिहार जाने से पहले ही हो गई हत्या      
मृतक के बड़े भाई की माने तो राधे की शादी नहीं हो रही थी। कई रोज से राधे बिहार से लड़की लाने की बात कह रहा था। गुरुवार को बिहार जाने के लिए राधे ने गांव के ही एक व्यक्ति से बुधवार को 20 हजार रुपये भी उधार लिए थे। इससे पहले ही भाई की हत्या कर दी गई। 20 हजार रुपये भी गायब हैं।        

  
पुलिस का शक करीबी रिश्तेदार पर      
धौरहरा खीरी। पुलिस को शक है कि राधे की हत्या जमीन के ही लालच में की गई है। हत्या में उसके किसी करीबी रिस्तेदार का हाथ है। मौके पर मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी इस ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने इसी बिंदु को केंद्रित कर अपनी जांच तेज कर दी है।        
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed