फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   At the meeting of the Congress observer commotion

कांग्रेस पर्यवेक्षक की बैठक में हंगामा 

Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो पलियाकलां।
ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
At the meeting of the Congress observer commotion
- फोटो : logo

विज्ञापन
पूर्व पीसीसी सदस्य को आमंत्रित न किए जाने का आरोप
जिला महामंत्री बोले, पहले ही रद की जा चुकी है सदस्यता

रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पलिया विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार को तलाशने के लिए चल रही कांग्रेस की बैठक में खूब हंगामा हुआ। आरोप है कि आमंत्रित न किए जाने पर एक पूर्व पीसीसी सदस्य ने समर्थकों के साथ जमकर हंगामा किया। 

रविवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पर्यवेक्षक गणेश शंकर पांडेय, प्रदेश महासचिव अजय सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, जिला महामंत्री मोनिस अली नकवी पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर विधानसभा सीट से प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी होनी थी। पदाधिकारी संभावित प्रत्याशियों का इंटरव्यू ले रहे थे। जिसमें बलराम गुप्ता, सैफ अली नकवी आदि शामिल थे। आरोप है कि करीब चार बजे पूर्व पीसीसी सदस्य रिसाल अहमद अपने कुछ लोगों के साथ आ पहुंचे और बैठक का निमंत्रण न मिलने पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इसी को लेकर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया और पदाधिकारियों से अभद्रता की। भीतर घुसने की कोशिश के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष से भी ऊंची आवाज में वार्ता की। इसको लेकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद चौकी इंचार्ज दिनेश यादव आ पहुंचे, तब तक खुद को घिरता देख रिसाल अहमद वहां से चले गए। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोग अवैध रूप से पार्टी का झंडा इस्तेमाल कर संगठन की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों का विरोध जरूरी है। बवाल करने वालों की मानसिकता भी इसी तरह की थी। उनके कार्यों का कोई प्रभाव पार्टी पर न पड़े इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी उठानी होगी। जिला महामंत्री मोनिस अली नकवी का कहना है कि रिसाल अहमद की सदस्यता पूर्व में रद की जा चुकी है। उनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप में कार्रवाई की गई थी। ऐसे में उन्हें मीटिंग में बुलाने का कोई मतलब नहीं है। वहीं रिसाल अहमद ने हंगामे की बात से इनकार करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed