{"_id":"665647f5c58cf79c1d085848","slug":"at-some-places-the-transformers-were-burnt-and-at-some-places-the-wires-were-broken-people-were-suffering-due-to-power-outage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-120972-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कहीं ट्रांसफार्मर जला तो कहीं टूटे तार, बिजली गुल होने से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कहीं ट्रांसफार्मर जला तो कहीं टूटे तार, बिजली गुल होने से लोग बेहाल
विज्ञापन
बांकेगंज उपकेंद्र से ऊर्जीकृत हुआ गंगापुर फीडर।
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कहीं ट्रांसफार्मर जल रहे हैं तो कहीं तार टूट रहे हैं। फॉल्ट इतने ज्यादा हो रहे हैं कि बिजली कर्मी चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे। मंगलवार अपराह्न 2 बजे के बाद से कलक्ट्रेट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नौरगांबाद चौराहे के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे करीब पांच घंटे बिजली गुल रही।
बिजली संकट से शहर से लेकर देहात के लोग परेशान हैं। किसानों को फसल सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। वहीं रात की कटौती होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे राजाजीपुर में ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को पूरी रात बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में लो-वोल्टेज होने से लोग परेशान दिखे। सुआगाड़ा में एक फेस आने से लोगों को पूरी रात बिना बिजली के काटना पड़ी। वहीं मंगलवार को दिन में भी बिजली कटौती ने लोगों को खूब रुलाया।
विभाग के पास कम पड़ गए मीटर
भीषण गर्मी में बिजली मीटर भी खूब फुंक रहे हैं। बिजली मीटरों की मांग बढ़ने पर विभाग के पास इसका टोटा हो गया है। बिजली मीटर लगाए जाने के लिए विभाग के पास सैकड़ों प्रार्थना पत्र पड़े हैं, लेकिन मीटरों का टोटा होने से दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में बिजली उपभोक्ता दर-दर भटकने को मजबूर हैं। विभागीय अफसरों को खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रुक-रुककर चलाएं बिजली के उपकरण
लखीमपुर। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति में बढ़े हुए लोड की वजह से हो रहे व्यवधान को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह अपने घर में सभी विद्युत उपकरण एक साथ ना चलाएं। पानी की मोटर, प्रेस, वॉशिंग मशीन और अन्य भारी लोड सुबह पांच से 10 बजे तक ही चलाएं। शाम छह से रात 11 बजे तक फ़्रीज बंद रखें। शाम छह से रात 11 बजे तक अपने घर में लगे एसी को लगातार न चलाकर आधा-आधा घंटे के अंतराल में चलाए। कहा कि भीषण गर्मी में सिस्टम ओवरलोड होने की वजह से विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं चल पा रही हैं। बार-बार सिस्टम ट्रिप मार रहा हैं। संवाद
ट्रांसफार्मर फुंकने से राजापुर में दो दिन से बिजली नहीं
महेवागंज/फूलबेहड़। क्षेत्र के ग्राम राजापुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से दो दिन से बिजली गुल है। बिजली न होने से भीषण गर्मी में लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। गांव राजापुर में सोमवार को ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ग्रामीणों ने फोन से शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली न होने से गांव की पांच हजार की आबादी अंधेरे में है। ग्रामीणों ने बताया मौजूदा समय में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इससे सर्दियों में तो काम चल जाता है। गर्मी शुरू होते ही लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। संवाद
गंगापुर फीडर में बिजली आपूर्ति शुरू
बांकेगंज। संसारपुर क्षेत्र के लोगों को लोकल फॉल्ट से निजात दिलाने के लिए दो फीडरों के जरिए बिजली आपूर्ति की जाएगी। बांकेगंज बिजली उपकेंद्र पर गंगापुर नाम से बनाए नए फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
बांकेगंज बिजली उपकेंद्र के जेई रोहित कुमार ने बताया कि संसारपुर क्षेत्र के करीब 90 गांव के लोगों को एक फीडर के जरिए बिजली सप्लाई दी जाती थी। लंबी दूरी की लाइन के चलते संसारपुर फीडर में लोकल फाल्ट के चलते पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो जाती थी। उपभोक्ताओं को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गंगापुर नाम बनाए गए नए फीडर की बिजली लाइन में मंगलवार दोपहर करंट प्रवाहित कर दिया गया है। इस फीडर से करीब 40 गांवों असौआ, अमखेरवा, नगरिया, नौवाखेड़ा, भरिगवां, काकाेरी, महुरेना, नंदापुर आदि को आपूर्ति दी जाएगी। संसारपुर कस्बा समेत बोझिया, अहमदनगर, सौखिया, अंगदपुर, झार आदि गांवों को संसारपुर फीडर से आपूर्ति दी जाएगी। इससे संबंधित गांव के लोगों को लोकल फॉल्ट से निजात मिल जाएगी। संवाद