{"_id":"aee6730c87196c0a9d4741d5fb02d25f","slug":"assessment-work-rise-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन कार्य में आई तेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन कार्य में आई तेजी
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Apr 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के कार्य बहिष्कार के चलते लड़खड़ाई मूल्यांकन व्यवस्था ने गति पकड़ ली है। रविवार को दोनों परीक्षा केंद्रों पर लगभग 14,720 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शनिवार को विभाग को अपेक्षित सफलता मिली है। तमाम शिक्षकों के कार्य बहिष्कार में शामिल होने के बावजूद रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में 47 टोलियों ने लगभग 4770 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया है। इसके अलावा धर्मसभा इंटर कॉलेज में भी रविवार को मूल्यांकन ने गति पकड़ी है। यहां दूसरे दिन 55 टोलियों ने लगभग 9990 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है। धर्मसभा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गोपाल जी सेठ ने बताया कि शिक्षकों के कार्य बहिष्कार के चलते व्यवस्था संचालन में कुछ दिक्कत हुई लेकिन अब सब ठीक है। उन्होंने बताया उनके यहां रविवार को हिंदी की उत्तर पुस्तिकाएं भी आ गई हैं। उन्होंनें बताया कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित 13 अप्रैल तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।