{"_id":"580cc4004f1c1bcb75bc1aea","slug":"aspiration-in-the-adoption-of-healthy-and-beautiful-will-bnwaripur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आकांक्षा’ की गोद में स्वस्थ और सुंदर बनेगा बनवारीपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आकांक्षा’ की गोद में स्वस्थ और सुंदर बनेगा बनवारीपुर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
akansha
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत भवन के उद्घाटन पर समिति ने लिया संकल्प
15 गर्भवती महिलाओं को वितरित कीं पोषाहार किट
डीएम की पत्नी और जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने समिति की अन्य महिला सदस्यों के साथ बनवारीपुर गांव पहुंचकर नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि ब्लाक लखीमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनवारीपुर को आकांक्षा समिति ने गोद लिया है।
उद्घाटन के बाद आकांक्षा समिति अध्यक्ष रश्मि सिंह ने चौपाल लगाई। चौपाल में ग्राम प्रधान सुशील कुमार वर्मा ने ग्राम वासियों को बताया कि आकांक्षा समिति के विशेष प्रयासों से गांव को खुले में शौच मुक्त किए जाने का निर्णय जिला प्रशासन और ग्रामवासियों ने लिया है। प्रथम चरण में 100 शौचालयों की धनराशि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनांर्तगत ग्राम पंचायत को आवंटित की गई। आवंटित धनराशि से शौचालयों का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
इस मौके पर रश्मि सिंह ने शौचालयों के स्वीकृत पत्र वितरित करते हुए बताया कि जिन लाभार्थियों ने स्वयं से शौचालय निर्मित कराए जाने का घोषणापत्र ग्राम पंचायत को दिया था उन्हें आज यह स्वीकृत पत्र वितरित किए गए है। उन्होंने सभी ग्राम वासियों से अपील की कि गांव को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त कराए जाने में सक्रिय सहयोग करें। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान अंतर्गत पंचायत राज विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
चौपाल में धरोहर सांस्कृतिक दल मन्यौरा ने स्वच्छता, कुपोषण और रोजगार पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। ग्राम वासियों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। चौपाल के दौरान आकांक्षा समिति अध्यक्ष और अन्य महिला सदस्यों ने हौसला पोषण मिशन के अंतर्गत 15 गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित करने के साथ-साथ गरीब, असहाय बच्चों, को वस्त्र, फल, शिक्षाप्रद पोस्टर का वितरण किया।
कार्यक्रम में आकांक्षा समिति सचिव सुधा गुप्ता, डॉ. प्रियंका अवस्थी, फिरदौस जहां, श्वेता वर्मा, श्रद्धा श्रीवास्तव, डॉ. नामिता श्रीवास्तव, नवीन दीक्षित, डीसी एनआरएलएम और बीडीओ लखीमपुर अजय कुमार पांडेय, जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन नंद किशोर दीक्षित शिव मोहन अवस्थी आदि मौजूद रहे।