फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aspiration Committee Door to Door Lit the imagination of voting

आकांक्षा समिति ने डोर टू डोर  जलाई मतदान की अलख 

Thu, 09 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 09 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Aspiration Committee Door to Door Lit the imagination of voting
मतदान की अपील - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र की है पहचान, मत मतदाता और मतदान
विज्ञापन

 मतदाता जागरूकता अभियान में जिला आकांक्षा समिति ने एक अनूठी पहल की है। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह के नेतृत्व में समिति की महिला सदस्यों ने गोद लिए तीन गांवों बनवारीपुर, लाहौरी नगर और झसिया पहुंचकर डोर टू डोर जाकर सभी से शतप्रतिशत मतदान की अपील की। 
दरवाजे की कुंडी खटकने की आवाज सुनकर जब महिलाएं बाहर निकलीं तो वे अपने सामने डीएम की पत्नी और जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह को अन्य महिला सदस्यों के साथ देखकर दंग रह गईं। रश्मि सिंह ने बड़ी विन्रमता के साथ महिलाओं से 15 फरवरी को होने वाले मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और मतदान करने की अपील की। इस दौरान महिला सदस्यों ने जागरूकता के लिए स्लोगन लिखे पंफलेट भी वितरित किए। 
विज्ञापन

जिला आकांक्षा समिति की टीम के साथ चल रही एलईडी वैन के माध्यम से भी ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। टीम के सदस्यो ने 15 फरवरी भूल न जाना, वोट डालने जरूर जाना। बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता। घर घर में संदेश दो, वोट दो वोट दो। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। जन जन को चेताना है, मतदाता को जगाना है। लोकतंत्र की है पहचान, मत, मतदाता और मतदान। लोकतंत्र का है आधार, वोट न हो कोई बेकार नारे लगा कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने इन गांवों की महिलाओं और पुरुषों को मतदान की शपथ भी दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में समिति की सचिव सुधा गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी, रेखा पटेल सहित कई सदस्याएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed