फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Asphalt will now be laid on the potholed Garhi road

Lakhimpur Kheri News: गड्ढों वाले गढ़ी मार्ग पर अब डामर बिछेगी

Sun, 09 Aug 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Asphalt will now be laid on the potholed Garhi road
मेला मैदान से गढ़ी रोड जर्जर। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के लोगों को मेला मैदान चौराहे से गढ़ी मार्ग तक की गड्ढों वाली सड़क से जल्द राहत मिलेगी। लंबे समय से बदहाल सड़क के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 64 लाख 64 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बरसात का मौसम समाप्त होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में मेला मैदान चौराहे से गढ़ी रोड पर करीब 800 मीटर सड़क का पुन: निर्माण होगा। दूसरे चरण में मेला मैदान चौराहे से इमली चौराहे तक लगभग 830 मीटर सड़क बनाई जाएगी। दोनों हिस्सों का काम पूरा होने के बाद पूरा मार्ग नई डामर सड़क से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से सफर आसान होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इमली चौराहे से मेला मैदान और फिर आगे गढ़ी रोड पर डामरीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed