फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ASP will investigate legislative case

विधायक मामले की एएसपी करेंगे जांच

Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
ASP will investigate legislative case
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एसपी बोले, जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई 
विज्ञापन

 सदर कोतवाली में विधायक के धरने पर बैठने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी है। उधर रविवार को ही सदर कोतवाल दो दिन के अवकाश पर चले गए हैं।

बतादें कि सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पकड़े गए खनन के दो आरोपियों को सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने रात में ही छोड़ दिया था। इस पर सदर विधायक और कोतवाल के बीच काफी नोकझोंक हुई थी। नाराज विधायक कोतवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर रात 12 बजे धरने पर बैठ गए थे। छह घंटे बाद कोतवाली पहुंचे डीएम-एसपी ने विधायक से कार्रवाई के लिए रविवार दोपहर 12 बजे तक का समय मांगा था। अफसरों के आश्वासन पर विधायक ने धरना समाप्त कर दिया था। इस पूरे प्रकरण में पुलिस के अफसर अब कोतवाल के बचाव में नजर आ रहे हैं। 24 घंटे के बाद भी एसपी ने सदर कोतवाल के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसे दो दिन का अवकाश देकर छुट्टी पर भेज दिया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि प्रकरण की जांच एएसपी घनश्याम चौरसिया से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed