फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ashish Mishra's bail order appeared in the district court

तिकुनिया हिंसा- जिला अदालत में पेश हुआ आशीष मिश्र का जमानत आदेश

Tue, 15 Feb 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ashish Mishra's bail order appeared in the district court
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू की ओर से सोमवार को जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में हाईकोर्ट का जमानत आदेश पेश किया गया, जिसकी सुनवाई करते हुए जिला जज मुकेश मिश्र ने तीन तीन लाख रुपये के दो जमानतदार दाखिल करने का आदेश दिया, जिसके बाद अदालत में दो जमानत दार पेश हुए।
विज्ञापन

अदालत के आदेश के बाद शाम करीब 4:30 बजे भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिड़ईपुरवा निवासी अचल मिश्र और विमल मिश्र पुत्र उद्धव श्याम मिश्र ने अदालत में पेश होकर आशीष मिश्र मोनू की जमानत लेने की बात कही और अपने संपत्ति से जुड़े कागज पेश किए। चूंकि जमानत की धनराशि तीन लाख रुपए है, इसलिए जिला जज ने जमानतदार का सत्यापन तहसील व पुलिस थाने से कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ हाईकोर्ट में हुआ संशोधन, जिला अदालत में जमानत दाखिल
तिकुनिया हिंसा मामले में प्रमुख आरोपी आशीष मिश्र मोनू के जमानत आदेश में धारा 302 और 120 बी आईपीसी बढ़ाए जाने के संबंध में शुक्रवार को संशोधन अर्जी दाखिल की गई थी। इसकी सुनवाई के लिए सोमवार की तिथि नियत की गई थी। सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में संशोधन अर्जी को मंजूरी देते हुए अदालत ने दोनों धाराएं अपने पूर्व आदेश में बढ़ा दी है, जिसे हाईकोर्ट की वेबसाइट पर सोमवार को ही अपलोड कर दिया गया, जिसके चलते सोमवार को ही जिला जज अदालत में आशीष मिश्र मोनू की ओर से जमानत दाखिला की अर्जी पेश हो गई। सुनवाई के बाद जिला जज ने तीन लाख रुपए की जमानत दाखिल करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 फरवरी को ही बन गई थी पक्की नकल
तिकुनिया हिंसा के मामले में प्रमुख आरोपी आशीष मिश्र मोनू के संबंध में सुरक्षित रखा फैसला भले ही बृहस्पतिवार को आ गया था। लेकिन, 2:30 बजे तक यह आदेश कंप्यूटर पर अपलोड नहीं हुआ था। सोमवार को जब आशीष मिश्र मोनू की ओर से जमानत धनराशि निर्धारित किए जाने के संबंध में अर्जी पेश की गई तो उसके साथ हाईकोर्ट के जमानत आदेश की पक्की नकल भी पेश हुई। जमानत आदेश की नकल उसी दिन बनकर जारी हो गई थी, जिसे सोमवार को पेश किया गया।

क्रॉस केस की सुनवाई आज
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में मंगलवार को जिला जज की अदालत में पहली पेशी लगी है। क्रास केस के मामले में एसआईटी ने जांच के बाद चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। क्रॉस केस के आरोपी गुरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह और विचित्र सिंह जिला जेल लखीमपुर खीरी में बंद है। वही संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से क्रास केस के मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए कानूनी टीम गठित करते हुए अधिवक्ता हरजीत सिंह यदुवेंद्र वर्मा और सुरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed