फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Asha, ANM and Anganwadi work as sweep ambassador

स्वीप एंबेस्डर के रूप में काम करें आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी : डीएम ...

Thu, 17 Feb 2022 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Asha, ANM and Anganwadi work as sweep ambassador
वोटर अवेयरनेस कैंपेन की डीएम ने की अफसरों संग समीक्षा - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को दोपहर 12 बजे मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों के जरिए घर-घर मतदान आमंत्रण पत्र भिजवाए जाएं। गांव-गांव चल रही कैंपेन में तेजी लाते हुए आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी वर्कर स्वीप एंबेस्डर के रूप में काम करें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सभी रिटर्निंग ऑफिसर, जिला स्तरीय अफसरों संग स्वीप के तहत बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने अफसरों संग जिले भर में शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक व बच्चों के जरिये अबकी बार 90 पार अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान करें। एलडीएम को निर्देश दिए कि जिले की सभी बैंकों की शाखाओं में बड़े आकार में आमंत्रण पत्र का डिस्प्ले कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कोटेदारों के जरिये अब तक बांटे जाने वाले आमंत्रण पत्रों की संख्या व प्रगति जानी। वहीं शेष आमंत्रण पत्र शीघ्रता से घर-घर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीरपाल को निर्देश दिए कि दिव्यांगों में मतदाता जागरूकता के लिए एक व्यापक कार्यक्रम करें और जागरूकता रैली निकाली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शिक्षक गांव-गांव लगाएंगी चौपाल
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों की महिला शिक्षकों के जरिये गांवों में मतदाता जागरूकता चौपाल लगाई जाए। इसमें उन्हें मत और मतदान का महत्व समझाया जाए। महिलाओं को मताधिकार के फायदे बताए जाएं। उन्होंने कहा कि इस दौरान मतदान की मेहंदी कार्यक्रम भी किया जाए, जिसका नियमित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करके प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन कराया जाए।
स्कूलों में बड़ी संख्या में पहुंचे आमंत्रण पत्र
डीएम ने डीआईओएस ओपी त्रिपाठी एवं बीएसए लक्ष्मीकांत पांडे को बड़ी संख्या में आमंत्रण पत्र मुहैया कराए। निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में आमंत्रण पत्रों को भेजकर इसका वितरण सुनिश्चित करें। कोई भी बच्चा आमंत्रण पत्र से वंचित ना रहे। यह सुनिश्चित कराया जाए। डीएम का यह आमंत्रण पत्र बच्चों के जरिए घर-घर पहुंचाने की प्रशासन की योजना है।
रिटर्निंग अधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों में करेंगे रोड शो
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 20 एवं 21 फरवरी को रोड शो एवं बाइक रैली का आयोजन करेंगे, जिसमें सभी ट्रैफिक रूम का अनुपालन भी सुनिश्चित कराएं।

अफसर डोर टू डोर बाटेंगे निमंत्रण पत्र
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को वोटर जागरूकता के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने अफसरों को मोहल्लों में गांव में भी प्रतिदिन निमंत्रण पत्र बांटने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने अफसरों के एरिया भी आवंटित कर दिए। इसका वह नियमित स्वयं पर्वेक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed