{"_id":"6a7a144b14bfad6727068cf7","slug":"as-soon-as-the-strike-of-contract-buses-ended-the-fate-of-illegal-vehicles-came-to-an-end-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-182182-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अनुबंधित बसों की हड़ताल खत्म होते ही डग्गामार वाहनों की आई शामत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अनुबंधित बसों की हड़ताल खत्म होते ही डग्गामार वाहनों की आई शामत
Mon, 10 Aug 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करती संयुक्ट टीम। स्रोत: परिवहन विभाग
लखीमपुर खीरी। अनुबंधित बसों की छह दिन की हड़ताल खत्म होते ही सोमवार को परिवहन विभाग और परिवहन निगम के अफसरों ने अवैध संचालन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय और लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने संयुक्त चेकिंग में डग्गामार बस समेत 20 वाहन सीज किए और 25 के चालान किए।
परिवहन विभाग ने वाहनों के अवैध संचालन के खिलाफ मिशन आरोही अभियान शुरू किया है। एआरटीओ और एआरएम ने एलआरपी चौराहा, राजापुर और खीरी रोड पर वाहनों की जांच की। इस दौरान एक स्लीपर बस समेत कई अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और नियमों का पालन कराने के लिए अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। डग्गामार और बिना अनुमति संचालित वाहनों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छह दिन की हड़ताल के बाद सोमवार से अनुबंधित बसें भी प्रस्तावित मार्गों पर दौड़ने लगीं, लेकिन पर्याप्त सवारियां नहीं मिलीं। लखीमपुर डिपो के पास 85 अनुबंधित बसें हैं, जो धौरहरा, ईसानगर, लखनऊ, गोला और शाहजहांपुर आदि मार्गों पर संचालित होती हैं। अनुबंधित बस यूनियन के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने आरोप लगाया कि पूरी तरह डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लग सकी है। ऐसा ही रहा तो आगे फिर हड़ताल करेंगे।