फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aryan and Nivedit illuminated the name of Lakhimpur across the country

आर्यन और निवेदित ने देशभर में रोशन किया लखीमपुर का नाम

Sun, 24 Jul 2022 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Aryan and Nivedit illuminated the name of Lakhimpur across the country
खुशी मनाते छात्र।
अनुष्का माथुर एवं हर्ष तिवारी 98.75 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एजूकेशन) ने रविवार शाम 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। लखनऊ पब्लिक स्कूल के आर्यन शुक्ला एवं निवेदित वर्मा ने 99.5 प्रतिशत अंक लाकर ऑल इंडिया मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल और जिले का नाम प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश भर में रोशन किया है। दोनो छात्रों की उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ से लेकर घरवालों में खुशी की लहर है। ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में 99.50 फीसदी अंक पाकर देश भर में 58 बच्चे दूसरे नंबर पर रहे, जिसमें आर्यन और निवेदित भी शामिल हैं।
आखिरकार आईएससी के 12वीं के छात्र-छात्राओं को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था। वह रविवार शाम को आ गया। दोपहर को शाम पांच बजे रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। मेहनत का परिणाम जानने के लिए चार बजे ही छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचने लगे। शाम पांच बजते ही रिजल्ट घोषित हो गया, जिसे देखने के लिए छात्र छात्राओं से लेकर कॉलेज स्टाफ बेताब हो उठा। परीक्षा परिणाम देखकर कॉलेज स्टाफ से लेकर छात्र और उनके अभिभावक खुशी से गदगद हो गए, क्योंकि दो छात्रों ने 99.5 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और जिला टॉप ही नहीं, बल्कि देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विपिन सचदेवा ने बताया कि छात्र आर्यन शुक्ला एवं निवेदित वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान लाकर लखीमपुर को गौरवान्वित किया है। वहीं अनुष्का माथुर एवं हर्ष तिवारी 98.75 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में दूसरे और 98.50 प्रतिशत अंक नवोदित वर्मा तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के 33 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की टॉप टेन सूची
1- निवेदित वर्मा - एलपीएस लखीमपुर- 99.5
1- आर्यन शुक्ला- एलपीएस लखीमपुर - 99.5
2- अनुष्का माथुर- एलपीएस लखीमपुर- 98.75
2- हर्ष तिवारी- एलपीएस लखीमपुर- 98.75
3- नवोदित वर्मा- एलपीएस लखीमपुर- 98.5
4- साक्षी यादव- एलपीएस लखीमपुर- 98.25
5- हर्षप्रीत कौर- विवेकानंद एकेडमी भीरा- 98
5. अनमोल तिवारी- गुरूकुल एकेडमी पलिया- 98
6- दीपाक्षी छाबड़ा- गुरूकुल एकेडमी- 97.75
6. वेदांत मन्ना- सेंट ऐन कॉलेज पलिया-97.75
7- रूपाली तलवार- एलपीएस लखीमपुर- 97.5
7. मंदीप सिंह- विवेकानंद एकेडमी भीरा- 97.5
8- प्रियांशु प्रजापति- एलपीएस लखीमपुर- 97.25
8. यश दर्शन शुक्ला- एलपीएस लखीमपुर- 97.25
8. पार्थ अग्रवाल- दि इंडियन एकेडमी पलिया- 97.25
8. मानसी मित्तल- सेंट ऐन कालेज- 97.25
9. मांसवी गुप्ता-एलपीएस लखीमपुर- 97
9. आकाश कनौजिया- गुरुकुल एकेडमी पलिया-97
10- कुशाग्र अग्रवाल- सेंट ऐन कालेज पलिया- 96.50
10. राघव गुप्ता- गुरुकुल एकेडमी पलिया- 96.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed