{"_id":"5cea956e96f30d76e487c94e2f17bb9f","slug":"arto-appointed-for-the-block-head-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए एआरओ नियुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए एआरओ नियुक्त
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 02 Feb 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम किंजल सिंह द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ ओपी गुप्ता को मोहम्मदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे को पसगवां, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड शारदानगर विनोद वर्मा को धौरहरा, परियोजना निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह को रमियाबेहड़, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम मो. आसिफ को मितौली, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा को बेहजम, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी धर्मेंद्र सिंह को लखीमपुर, जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद यादव को फूलबेहड़ ब्लाक का एआरओ बनाया गया है। इसी तरह जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्याम सुंदर को नकहा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण जितेंद्र सिंह परमार को कुंभी/गोला, सहायक अभियंता जल निगम अजय कुमार पांडे को बिजुआ, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड शारदानगर दिनेश कुमार को बांकेगंज, भूमि संरक्षण अधिकारी (जिला योजना) बलराम वर्मा को पलिया, उपनिदेशक कृषि शिव कुमार केशरी को निघासन तथा जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार को ईसानगर का एआरओ नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी वीके सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह को रिजर्व में रखा है।
विज्ञापन