फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arms factory busted, two accused sent to jail

Lakhimpur Kheri News: असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपियों को जेल भेजा

Mon, 04 Mar 2024 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Arms factory busted, two accused sent to jail
लखीमपुर खीरी। धौरहरा क्षेत्र में पुलिस ने छप्पर में अवैध रूप से संचालित हो रही अवैध असलहा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने असलहा बनाते दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों के कब्जे से 12 बने असलहों के अलावा 50 से ज्यादा अधबने असलहे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी (पूर्वी) पवन गौतम ने बताया कि धौरहरा क्षेत्र में बीते काफी दिन से असलहा बनाने और बेचने की जानकारी मिल रही थी। मामले के खुलासे को लेकर पुलिस टीम लगाई गई थी। रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर खगियापुर नदी के किनारे छप्पर डालकर रह रहे किशोरी लोध निवासी ग्राम खगियापुर व रफीक उर्फ रम्पत निवासी ग्राम रामनगर लहबड़ी को अवैध असलहा बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से सात देशी तमंचा 315 बोर, चार 12 बोर व एक बंदूक 12 बोर के अलावा कुल 12 अवैध असलहे और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एएसपी ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही कई और आरोपियों को पकड़ा जा सकता है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed