फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aprajita program raised awareness among girl students about health issues in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: छात्राओं को सेहत के प्रति किया जागरूक, एसडीएम बोलीं- बीमारी को न छिपाएं, डॉक्टर को बताएं

Tue, 23 Dec 2025 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 05:49 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ स्थित श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।  

विज्ञापन
Aprajita program raised awareness among girl students about health issues in Lakhimpur kheri
श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में आयोजित हुआ अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

छात्राएं कई बार झिझक के कारण बीमारियों को छिपा ले जाती हैं। अब समय छिपाने का नहीं बल्कि मां और चिकित्सकों से बताने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। इसलिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए माहवारी में दो से तीन बार सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें। यह बातें नगर के लक्ष्मनजती स्थित श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में अमर उजाला फाउंडेशन की आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने कहीं।

विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि एक तय समय के बाद छात्राओं को माहवारी से गुजरना पड़ता है। माहवारी में कई बार छात्राएं लापरवाही बरतती हैं। इसका खामियाजा उन्हें आगे भुगतना पड़ता है। शादी के बाद कई बार बच्चे होने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए अगर छात्राओं को किसी तरह की कोई दिक्कत होती है तो वह चिकित्सीय परामर्श लेकर उपचार कराएं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया से बचने की जरूरत 
उन्होंने कहा कि आज हम टेक्नोलॉजी के दौर में हैं। टेक्नोलॉजी का सदुपयोग, दुरुपयोग हमारे मस्तिष्क, सोच पर निर्भर करता है। जीवन में जो कुछ भी घटित होता है, उस समय हमें सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होती है, सोशल मीडिया से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सक रिंकू वर्मा ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं के सफेद पानी आने की शिकायतें होती हैं। इस दौरान संक्रमण फैलता है। इससे बचने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। मन में नकारात्मक भाव नहीं आने चाहिए। इस मौके पर प्रबंधक मोहित पुरी, प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed