फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aprajita

‘स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता है बेहद जरूरी’

Sat, 30 Nov 2019 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
aprajita
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नगर के एडमांटन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विषय पर गोष्ठी हुई, जिसमें एसडीएम पूजा यादव ने बालिकाओं का आह्वान किया कि वे स्वच्छता के प्रति सजग रहें। वहीं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की ब्लॉक कोआर्डिनेटर निधि शाक्य ने बालिकाओं को स्वास्थ्य से संबंधित कई जानकारियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शहनाज खान ने की। मुख्य अतिथि एसडीएम पूजा यादव ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देती है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। स्वास्थ्य कार्यक्रम की ब्लॉक कोआर्डिनेटर निधि शाक्य ने छात्राओं से ताकीद की कि वे माहवारी के समय स्वच्छता बरतें। उन्होंने जंक फूड से दूर रहने की सलाह भी दी। साथ ही पोषण युक्त भोजन जैसे हरी साग-सब्जियां, दालें, अंकुरित चने आदि को अपने आहार में शामिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक तरीके से स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है और स्वच्छता व्यक्ति को बीमारियों से बचाती है। इस अवसर पर छात्राओं ने बालिकाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रश्न ब्लॉक कोआर्डिनेटर से पूछे। प्रधानाचार्य शहनाज खान ने अमर उजाला की मुहिम अपराजिता की प्रशंसा की।
विज्ञापन

छात्राओं ने पूछे सवाल
एसडीएम पूजा यादव से छात्राओं ने स्वच्छता सहित कई बिंदुओं पर सवाल किए। जिसका एसडीएम ने जवाब देकर छात्राओं को संतुष्ट किया।
सभी को देंगे स्वच्छता का संदेश
छात्रा मनवीर कौर ने कहा कि अमर उजाला की मुहिम सराहनीय है और वह स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगी।
हर किसी को जागरूक होने की जरूरत
छात्रा समृद्धि मिश्रा ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम अच्छी लगी। स्वच्छता के प्रति जागरूकता जरूरी है और यदि कोई साफ-सफाई नहीं रखेगा तो बीमारी होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में मिलीं बेहतर जानकारियां
छात्रा पलक बंसल ने कहा कि अपराजिता मुहिम के तहत बालिकाओं के स्वास्थ्य से संबंधित बेहतर जानकारियां मिलीं हैं। साथ ही सवालों का बेहतर ढंग से जवाब भी मिला है।
अमर उजाला का सराहनीय कदम
छात्रा जसनप्रीत कौर ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम काफी सराहनीय है। इसके तहत बालिकाओं के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जानकारियां मिलीं हैं।
गोष्ठी से चला कई बातों का पता
छात्रा अर्शला ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम काफी अच्छी है। स्वास्थ्य गोष्ठी के तहत स्वच्छता व अन्य कई जानकारियां मिलीं जो अब तक पता नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed