फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Apply for State Teacher Award from today

Lakhimpur Kheri News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आज से करें आवेदन

Sun, 07 Jun 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Apply for State Teacher Award from today
लखीमपुर खीरी। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए सात जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इसके लिए प्रेरणा पोर्टल खोला जाएगा। शिक्षक 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार की चयन प्रक्रिया के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पात्र शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पुरस्कार के लिए केवल नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं पात्र होंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 15 वर्ष की नियमित सेवा और सेवानिवृत्ति में कम से कम पांच वर्ष शेष होना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक से 20 जुलाई तक जिला चयन समिति आवेदनों का परीक्षण, अभिलेख सत्यापन और मूल्यांकन करेगी। चयनित आवेदनों को राज्य चयन समिति को भेजा जाएगा। शिक्षकों का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले से पांच आवेदन मिले थे। इनमें तीन शिक्षकों का जिला स्तर पर चयन हुआ था। राज्य स्तर पर अंततः फूलबेहड़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खंभारखेड़ा की अध्यापिका मोहिनी श्रीवास्तव का चयन हुआ था। बीएसए ने अधिक से अधिक शिक्षकों से आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed