फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Applications are to be made for more than five thousand seats in 800 private schools

Lakhimpur Kheri News: 800 निजी स्कूलों में पांच हजार से अधिक सीटों पर होने हैं आवेदन

Tue, 05 Nov 2024 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Applications are to be made for more than five thousand seats in 800 private schools
लखीमपुर खीरी। निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश मिले, इसको लेकर आरटीई यानी शिक्षा का अधिकार अधिनियम योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत इस बार एक दिसंबर से ही आवेदन मांगे गए हैं। ज्यादा से ज्यादा आवेदन हों इसको लेकर योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



जिले में संचालित हो रहे निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को प्रवेश मिले इसको लेकर शिक्षा का अधिकार अधिनियम योजना लागू की गई थी। योजना से पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में करीब 800 स्कूल पोर्टल पर दर्ज हैं, जहां पर पांच हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया होनी है। योजना में बच्चों को मुफ्त शिक्षा के अलावा अभिभावकों को हर साल पांच हजार रुपये की धनराशि भी दी जाती है। इस धनराशि से अभिभावक बच्चों को यूनिफार्म, जूता मोजा, बैग, किताबें, स्टेशनरी आदि खरीदकर देते हैं।
विज्ञापन

प्रक्रिया चार चरणों में ही संपन्न होगी। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किया जाएगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि निजी स्कूलों में कुल 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई के तहत प्रवेश लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन-इन तारीखों पर होगी यह प्रक्रिया
एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक पहले चरण में आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 24 दिसंबर को लाटरी निकाली जाएगी। 27 को स्कूल एलाट किए जाएंगे। दूसरा चरण एक जनवरी 2025 से शुरू होगी जो 20 जनवरी तक चलेगा। 24 जनवरी को लाटरी निकालते हुए 27 को स्कूल एलाट होंगे। तीसरा चरण एक से 19 फरवरी के बीच होगा। 24 फरवरी को लाटरी और 27 फरवरी को स्कूल एलाट किए जाएंगे। चौथा और अंतिम चरण एक मार्च से लेकर 19 मार्च तक, लाटरी 24 मार्च को निकाली जाएगी वहीं 27 मार्च को लाटरी निकालकर स्कूल एलाट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed