{"_id":"64f0dc2b07431d00ed0a23f9","slug":"application-in-inspire-award-standard-scheme-till-30-september-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-4854-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में आवेदन 30 सितंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में आवेदन 30 सितंबर तक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 30 सितंबर तक आवेदन होंगे। पहले आवेदन की तिथि 31 अगस्त निर्धारित थी। तिथि बढ़ाने की वजह आवेदनों की संख्या कम होना बताया जा रहा है। जिले से अब तक मात्र 757 छात्रों ने आवेदन किया है, जबकि माध्यमिक विद्यालय 293 हैं।
प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2023-24 के लिए जुलाई में ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। जिम्मेदारों के रुचि न लेने से इनकी संख्या बेहद सीमित रही। इस पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। जिले के नोडल डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 30 अगस्त तक जिले के 200 विद्यालय में 796 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं।
एक स्कूल से पांच छात्रों का कराना है नामांकन
नोडल अधिकारी ने बताया कि हर विद्यालय से पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण होना जरूरी है। इसमें किसी तरह की दिक्कत आने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोबाइल नंबर-9450 862409, 8299389216 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट का चयन होन पर मिलते हैं दस हजार रुपये
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल ने बताया कि इस योजना में कक्षा छह से दस तक के समस्त बोर्ड के जूनियर और माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य को इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर बनी स्कूल आईडी से बाल वैज्ञानिकों का पंजीकरण कराना है। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा न्यूनतम 150 शब्दों का नवाचार लेख अपलोड करना होगा। प्रथम स्तर पर चयन होने पर हर छात्र को मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये बैंक खाते में भेजे जाएंगे। छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करना होगा। इसमें चयनित मॉडल को मंडल, प्रदेश एवं देश स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।
मंडल में नामांकन की स्थिति
1. हरदोई-2123
2. लखनऊ- 1004
3. लखीमपुर खीरी- 796
4. उन्नाव- 695
5. सीतापुर-513
6. रायबरेली- 419
....
जिले में विद्यालय
राजकीय-53
सहायता प्राप्त -45
वित्त विहीन- 195