फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Application for admission in schools of Social Welfare Department till 23

समाज कल्याण विभाग के स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 23 तक

Thu, 19 Aug 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in schools of Social Welfare Department till 23
कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11 में रिक्त स्थानों के लिए किए जा सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11 में रिक्त स्थानों के सापेक्ष प्रवेश परीक्षा व मेरिट द्वारा प्रवेश के लिए 23 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय साहबगंज रेहरिया में कक्षा छह में 70 और 11 में 33 स्थान रिक्त हैं। इनमें 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 25 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग और 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग की बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा। राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय चंदनचौकी में कक्षा छह में 70, कक्षा सात और आठ में एक-एक, कक्षा नौ में सात, कक्षा 11 में आठ स्थान रिक्त हैं। इनमें 100 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय छाउछ में कक्षा छह में 70, नौ में पांच और कक्षा 11 में 16 स्थान रिक्त हैं। यहां 100 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के बालकों को प्रवेश दिया जाएगा। राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय बेलापरसुआ में कक्षा छह में 70, नौ में 13 और 11वीं में 15 स्थान रिक्त हैं। यहां भी 100 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के बालकों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा छह से नौ तक प्रवेश के लिए परीक्षा कराई जाएगी। जबकि कक्षा 11 में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed