फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anwar XI won the final match of Mazhgai Premier League by defeating Kaif

Lakhimpur Kheri News: कैफ को हराकर अनवर इलेवन ने जीता मझगईं प्रीमियर लीग का फाइनल मैच

Tue, 08 Jul 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Anwar XI won the final match of Mazhgai Premier League by defeating Kaif
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। संवाद
मझगई। मझगईं प्रीमियर लीग डे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अनवर इलेवन ने कैफ इलेवन को हराकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। यहां मैन ऑफ द मैच पुरस्कार आमिर भैय्यू को व मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार उत्कृष्ट पाठक को दिया गया।
विज्ञापन


कस्बे के केन ग्रोवर्स मैदान में खेले जा रहे मझगईं प्रीमियर लीग डे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अनवर इलेवन व कैफ इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अनवर अली ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कैफ 11 ने पहले खेलते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। अनवर इलेवन को मैच जीतने के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

अनवर इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तुषार ने 27 रन देकर दो विकेट, उत्कर्ष ने 25 रन देकर दो विकेट, गोपा ने 20 रन देकर दो विकेट, रिषभ ने 37 रन देकर दो विकेट व रोशन ने 31 रन देकर एक विकेट लिया। कैफ इलवन की तरफ से अंकित ने नौ गेंद पर 21 रन, आशू खान ने 11 गेंद पर 29 रन तथा जयेश ने भी धीमी पारी खेलते हुए 31 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

154 रन का लक्ष्य लेकर उतरी अनवर इलेवन की टीम ने दो विकेट खोकर चौदहवें ओवर में 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। आमिर भैय्यू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद पर 71 रन नाबाद और छोटू ने 12 गेंद में 34 रन नाबाद बनाए। मैन ऑफ द मैच आमिर भैय्यू और मैन ऑफ द सीरीज उत्कृष्ट पाठक को दिया गया। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व समाजवादी प्रत्याशी प्रीतिंदर सिंह कुकू ने फीता काटकर किया।

विजेता टीम को नगर व्यापार मंडल महामंत्री रामू पटेल, पत्रकार मोहम्मद नसीम हुसैन ने ट्रॉफी व 21 हजार की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 11 हजार और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट जावेद अख्तर, भीरा चेयरमैन संजय शुक्ला, दिलीप ओझा, रामकुमार भार्गव, याकूब खां, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद नफीस, राहिद अली, नाजिर अली और अनवर हुसैन सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed