{"_id":"681658ef0b3619ee0a054171","slug":"another-youth-injured-in-a-road-accident-on-the-overbridge-also-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-145004-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत
विज्ञापन
मृतक संजय का फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। राजापुर स्थित ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक संजय की भी पांचवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि 28 अप्रैल सोमवार की रात मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी युवा व्यापारी मुनव्वर (28) और रामापुर निवासी संजय सिंह की बाइकें आपस में भिड़ गईं थीं। बताया जा रहा है कि संजय गलत दिशा से ओवरब्रिज से उतर रहा था तो मुनव्वर बाइक से चढ़ रहा था।
ओवरब्रिज से गुजरने वाले राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने मुनव्वर को मृत घोषित कर दिया था, वहीं गंभीर घायल संजय सिंह को लखनऊ रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना था कि संजय की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी, उसकी आठ महीने की बच्ची भी है। संजय अकेला परिवार का सहारा था।