फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another woman claimed to be the wife of deceased Suresh

Lakhimpur Kheri News: दूसरी महिला ने मृतक सुरेश की पत्नी होने का किया दावा

Wed, 04 Dec 2024 11:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
Another woman claimed to be the wife of deceased Suresh
पसगवां। थाना क्षेत्र के ग्राम नकटी निवासी सुरेश कुमार वर्मा की छह माह पहले हुई मौत के बाद हरदोई जिले की एक दूसरी महिला ने उनकी पत्नी होने का दावा पेश कर दिया। कोर्ट के आदेश पर मृतक की बेटी प्रतीक्षा ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम नकटी निवासी सुरेश की पुत्री प्रतीक्षा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता सुरेश की शादी 1990 में उन्नाव में हुई थी। उसकी मां शादी से लेकर अनवरत पत्नी धर्म निभाते हुए उसके पापा के साथ रहीं। उसका जन्म 30 नवंबर 2002 को हुआ। गंभीर बीमारी से बीती 21 जून को उसके पिता की मौत हो गई। प्रतीक्षा ने ही अपने पिता को मुखाग्नि दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि तेरहवीं के बाद हरदोई के थाना कासिमपुर के ग्राम गौसगंज से 50 वर्षीय नन्हीं देवी पुत्री बद्रीप्रसाद ने आकर सुरेश कुमार को अपना पति होने का दावा किया। वह अपने साथ एक 19 वर्षीय युवती भी लाई, जिसे सुरेश की बेटी बताया। आरोप है कि नन्हीं देवी के साथ उसके पिता बद्री प्रसाद और भाई सतेंद्र भी आए थे। इन तीनों ने बलपूर्वक घर में घुसकर एक कमरे में ताला लगा दिया, जिसमें खाने-पीने का सामान एवं शैक्षिक प्रमाण पत्र रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक्षा वर्मा ने कहा है कि जीवनकाल में उसने न तो नन्हीं देवी को अपने घर में देखा है और न यह सुना है कि उसके पिता ने पहली पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरी शादी की हो। उसने नन्हीं देवी पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उनकी चल-अचल संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। थाना और उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देने के बाद भी जब रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो वह न्यायालय गई, जहां से मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ। थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी, तब सही जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed