फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another train will run between Mailani-Bahraich from July 5

मैलानी-बहराइच के बीच पांच जुलाई से एक ट्रेन और चलेगी

Fri, 01 Jul 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Another train will run between Mailani-Bahraich from July 5
मैलानी स्टेशन का मेन गेट - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। मैलानी से बहराइच के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मैलानी से बहराइच के बीच पांच जुलाई से एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। इससे इस रूट के यात्रियों को एक जोड़ी और पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिल जाएगी। अभी फिलहाल इसका संचालन तीस सितंबर तक ही होगा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पांच जुलाई से तीस सितंबर तक मैलानी से बहराइच के बीच एक जोड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ी 05356, 05355 का संचालन शुरू किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05356 मैलानी से 7.20 बजे छूटकर भीरा खेरी से 7.46, पलिया कलां से 8.09, दुदवा से 8.30, बेलरायां से 9.37, तिकुुनियां से 9.52, खैरटिया बांध रोड से 10.04, मंझरा पूरब से 10.24, बिछिया से 10.58, निशानगाढ़ा से 11.21, मुर्तिहा से 11.40, ककरहा रेस्ट हाउस से 12.03, मिहिंपुरवा से 12.34, गायघाट से 12.44, रायबोझा से 13.10, नानपारा से 14.10, मटेरा से 14.42, रिसिया से 15.19 बजे छूटकर 16 बजे बहराइच पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05355 छह जुलाई से बहराइच से दस बजे प्रस्थान कर रिसिया से 10.24, मटेरा से 10.48, नानपारा से 11.35, रायबोझा से 11.59, गायघाट हाल्ट से 12.09, मिहिंपुरवा से 12.29, ककरहा रेस्ट हाउस से 12.53, मुर्तिहा से 13.30, निशानगाढ़ा से 13.49, बिछिया से 14.12, मंझरा पूरब से 14.46, खैरटिया बांध रोड से 15.05, तिकुनियां से 15.20, बेलरायां से 15.37, दुदवा से 16.44, पलिया से 17.05, भीरा खेरी से 17.27, बजे छूटकर मैलानी 17.50 मैलानी पहुंचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ, एसएलआर के दो कोच सहित कुल दस कोच लगाए जाएंगे।

मैलानी में खड़ा मीटरगेज ट्रेन का रैक

मैलानी में खड़ा मीटरगेज ट्रेन का रैक- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed