फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another herd of 14 elephants arrived from Nepal

Lakhimpur Kheri News: नेपाल से आया एक और 14 हाथियों का झुंड

Thu, 14 Dec 2023 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Another herd of 14 elephants arrived from Nepal
नेपाल से आया हा​थियों का झुंड दुधवा पहुंचा।
बांकेगंज। नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से दिसंबर महीने में आया हाथियों का झुंड 10 दिन पहले ही यहां से वापस हुआ था। अब वहां से दूसरा झुंड सीमा पारकर दुधवा की दक्षिण सोनारीपुर रेंज जंगल में पहुंच गया है। इस दल में करीब 14 हाथी और उनके बच्चे भी शमिल हैं।
विज्ञापन

नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से जंगली हाथियों का एक झुंड भारत-नेपाल सीमा पारकर बुधवार रात दुधवा की दक्षिण सोनारीपुर रेंज जंगल में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार सुबह निगरानी टीमों को इन हाथियों की लोकेशन एसडी सिंह रोड पर मिली है। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इन हाथियों की निगरानी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से 18 सितंबर 2023 को एक टस्कर हाथी संपूर्णानगर रेंज और पीटीआर होते हुए दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर सेंक्चुरी पहुंचा था। इसके तीन दिन बाद करीब 45 हाथियों का झुंड यहां पहुंचा। यहां कुछ दिन रहने के बाद ये हाथी दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की जटपुरा बीट होते हुए गोला-खुटार हाइवे पारकर दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज में जा पहुंचे। यहां इन हाथियों ने करीब एक सप्ताह का प्रवास किया। इस दौरान आसपास के खेतों में जमकर उत्पात मचाया और फसलों को तबाह कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पहले इन हाथियों में से करीब 40 हाथियों का एक बड़ा दल गुपचुप ढंग से नेपाल वापस चला गया। तीन नवंबर को किशनपुर सेंक्चुरी में डेरा डाले छह हाथियों झुंड भी नेपाल वापस चला गया था।


नेपाल से करीब 14 हाथियों का झुंड दक्षिण सोनरीपुर रेंज जंगल में आ गया है। इन हाथियों की निगरानी के लिए वन कर्मियों की तीन टीमें गठित की गई है। जो चौबीस घंटे बारी-बारी से निगरानी करेंगी।
- ललित कुमार वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed