फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another group of wild elephants from Nepal reached Madha forest

Lakhimpur Kheri News: नेपाल से जंगली हाथियों का एक और दल मड़हा जंगल पहुंचा

Sun, 15 Oct 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Another group of wild elephants from Nepal reached Madha forest
भीरा-मैलानी हाईवे पारकर मड़हा जंगल पहुंचा  नेपाली हा​थियों का झुंड।
बांकेगंज। नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से करीब 20-25 हाथियों का एक और झुंड किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल में पहुंच गया है। इस झुंड में वयस्कों के साथ उनके बच्चे भी शामिल हैं। हाथियों के इस झुंड ने शुक्रवार की रात बफरजोन के मैलानी रेंज के जंगल से सटे महुरेना गांव आबादी के पास पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी की मड़हा सेक्शन में पिछले 20-25 दिनों से डेरा डाले जंगली हाथियों के झुंड में शुक्रवार शाम हाथियों का एक और बड़ा झुंड शामिल हो गया है। यह झुंड भी नेपाल के शुक्लाफाटा नेशनल पार्क से शारदा नदी पारकर हजारा और बफरजोन की संपूर्णानगर रेंज आया और पीटीआर की हरीपुर रेंज से बफरजोन भीरा रेंज की महराजनगर बीट होते हुए भीरा-मैलानी स्टेट हाईवे पारकर किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल पहुंच गया।
विज्ञापन

अब यहां नेपाली हाथियों की संख्या बढ़कर करीब 30 हो गई है। इन हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की रात जंगल से निकलकर रात में बफरजोन की मैलानी रेंज के जंगल से सटे महुरेना गांव के पास किसानों की धान, गन्ना और केला की फसल चरकर और रौंदकर बर्बाद कर दी। हाथियों की संख्या एकाएक बढ़ने से वन कर्मियों को निगरानी कार्यों में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एक टस्कर समेत करीब पांच हाथी नेपाल से आकर मड़हा जंगल में करीब 20 दिनों से डेरा डाले हुए थे। संभावना जताई जा रही थी कि नेपाल से हाथियों केे एक या दो झुंड और आ सकते हैं। यह संभावना सच हुई और शुक्रवार को हाथियों का बड़ा झुंड किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल आ पहुंचा है। निगरानी टीमों के मुताबिक शनिवार को इन हाथियों की लोकेशन मड़हा जंगल में मिली है।


नेपाल से जंगली हाथियों का एक और झुंड संपूर्णानगर और पीटीआर होते हुए किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल में पहुंच गया है। इनकी लगातार निगरानी कराई जा रही है। हाथियों की संख्या बढ़ने के साथ निगरानी टीमें भी बढ़ाई गई हैं। मैं स्वयं स्थिति पर नजर रख रहा हूं।
- ललित वर्मा, एफडी, डीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed