फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another antibiotic drug sample failed

Lakhimpur Kheri News: एक और एंटीबायोटिक दवा का नमूना हुआ फेल

Mon, 06 Feb 2023 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Another antibiotic drug sample failed
लखीमपुर खीरी। जनपद में अंग्रेजी दवाओं में गड़बड़ी मिलने के मामले थम नहीं रहे हैं। खासकर एंटीबायोटिक दवाओं में बड़े पैमाने पर घालमेल के खुलासे हो रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा भरा गया एंटीबायोटिक दवा का नमूना फेल (अधोमानक) हुआ है। लैब रिपोर्ट के मुताबिक दवा में निर्धारित कंटेंट से कम मात्रा पाई गई है। इससे रोगियों को उचित लाभ नहीं मिल पाएगा। लिहाजा ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा निर्माता कंपनी, थोक विक्रेता समेत मेडिकल स्टोर स्वामी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने छह दिसंबर 2022 को बेहजम स्थित अजय मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक दवा जायक्लेव 625 का नमूना भरा था। इसमें एमॉक्सीसिलीन और पोटैशियम क्लेवूलेनेट नामक सॉल्ट (तत्व) होते हैं। लैब से जांच पूरी होने के बाद इस एंटीबायोटिक दवा की रिपोर्ट आई, जिसमें राजकीय विश्लेषक राकेश कुमार ने बताया है कि दवा में क्लेवूलेनिक एसिड की मात्रा 85.14 प्रतिशत पाई गई है। जो कि न्यूनतम निर्धारित मात्रा 90 प्रतिशत से करीब पांच प्रतिशत कम है।
विज्ञापन

इससे विश्लेषक ने दवा के नमूने को अधोमानक करार देते हुए टेस्ट में फेल कर दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामी समेत दवा निर्माता मालिक लाइफसाइसेंज प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार और थोक विक्रेता डिवाइन सेवियर प्राइवेट लिमिटेड सानंद जिला अहमदाबाद गुजरात को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद सक्षम न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed