फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Annual endowed with colorful programs

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न

Fri, 22 Jan 2016 05:43 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 22 Jan 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
Annual endowed with colorful programs
धर्म सभा इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव एवं छात्र अलंकरण समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाप्त हुआ। इसमें मेधावी छात्रों और खेलकूद समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बीएल अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी गुप्ता रहे। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. जय शंकर बाजपेयी ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर वर्ष 2015 में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 29 छात्रों और हाईस्कूल परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले 14 छात्रों को सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रदेश में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले नौ छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संगीत शिक्षक माधव प्रसाद चतुर्वेदी के निर्देशन में छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के दौरान दो पूर्व प्रधानाचार्यों यज्ञदत्त मिश्र और डॉ. दयानंद शुक्ल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल जी सेठ ने विद्यालय की प्रगति आख्या पेश की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक उमानाथ समेत कार्यकारिणी सदस्य, विद्यालय के शिक्षक और पूर्व शिक्षक और लिपिकीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed