फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ANM boycotts vaccination, surrounds CMO

एएनएम ने किया टीकाकरण का बहिष्कार, सीएमओ को घेरा

Tue, 27 Jul 2021 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
ANM boycotts vaccination, surrounds CMO
मोहल्ला संकटा देवी टीकाकरण बूथ पर हुई अभद्रता और कुछ अन्य मामलों को लेकर जताया विरोध
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सोमवार को मोहल्ला संकटा देवी टीकाकरण बूथ पर भाजपा नेता द्वारा की गई मारपीट और अभद्रता के विरोध में मंगलवार को अधिकांश एएनएन ने टीकाकरण में हिस्सा नहीं लिया। नाराज एएनएम ने सीएमओ का घेराव कर टीकाकरण बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और कार्य में सहयोग न करने वाले कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग सीएमओ से की।
नाराज एएनएम का कहना था कि सोमवार को संकटा देवी के टीकाकरण बूथ पर भाजपा नेता ने पहले एएनएम दिव्या शुक्ला और फिर सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उज्जवल कांत से अभद्रता की। इस पर एएनएम ने कोतवाली में तहरीर दी। मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का जिक्र करते हुए एएनएम ने बताया कि नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेल्हौरा में सोमवार को वैक्सीन लगाने के 20 मिनट बाद ही एक महिला बेहोश हो गई। एएनएम अंजली मिश्रा ने इसकी सूचना बीसीपी और सीएचसी अधीक्षक को दी। साथ ही महिला को अस्पताल भेजने के लिए 108 नंबर पर कॉल की। अंजली मिश्रा ने बताया कि न तो एंबुलेंस आई और न ही मौके पर अधिकारी ही पहुंचे। गांव की महिलाओं ने गाली गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान टीकाकरण कर रही दूसरी टीम ने आकर बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम बोलीं, सीएचसी फरधान एवं क्षेत्र के गांव लकेसर व बेल सहित शहर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र निर्मलनगर में एएनएम को बंधक बनाने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आए दिन होने वाले उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने आज टीकाकरण कार्य का बहिष्कार किया है। एएनएम ने सीएमओ का घेराव कर बूथ पर सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। सीएमओ का घेराव करने वालों में एएनएम मीनू देवी, चंद्रावती, मनोरमा, ऊषा वर्मा, नेहा वर्मा, सीमा वर्मा, रेखा शुक्ला चंद्रवती, सुधा देवी, निधि वर्मा, बबिता देवी, सरोज वर्मा आदि शामिल रहीं।

केस- एक
मोहल्ला संकटा देवी के आंगनबाड़ी केंद्र पर सोंमवार को भाजपा की जिला मंत्री रचना शुक्ला और अमिय त्रिपाठी पहुंचे थे। जहां अमिय त्रिपाठी पर एएनएम दिव्या शुक्ला और फिर फोन पर डॉ. उज्जवल कांत ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। एएनएम के हाथ से सिरिंज भी छीन ली थी। इस संबंध में एएनएम ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

केस- दो
ब्लॉक नकहा के प्राथमिक विद्यालय बेल्हौरा में में एएनएम अंजली मिश्रा टीकाकरण कर रही थीं। वैक्सीन लगवाने के कुछ देर बाद एक महिला अचानक बेहोश हो गई, जिसको लेकर गांव की अन्य महिलाओं ने एएनएम के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। एएनएम ने मंगलवार को सीएमओ से शिकायत की।

केस- तीन
गांव लकेसर में एएनएम मंजू शुक्ला, अंकिता व प्रीति वैक्सीन लगा रही थीं। केंद्र को 400 डोज मिली। मगर, लगवाने के लिए दोगुने से ज्यादा लोग आ गए। वैक्सीन पहले लगवाने को लेकर ग्रामीणों ने एएनएम के साथ अभद्रता शुरू दी, जिससे वहां से एएनएम को भागना पड़ा।

केस- चार
गांव बेल में रूबी राणा, हेमलता वैक्सीनेशन कर रहीं थीं कि भीड़ ज्यादा होने से ग्रामीणों में वाद विवाद होने लगा। टीकाकरण पहले कराने को लेकर लोग टीम पर दबाव बनाने लगे। स्थिति बिगड़ती देख टीम ने मौके से निकलने में ही अपनी भलाई समझी।

केस-पांच
बृहस्पतिवार को सीएचसी फरधान में शाम चार बजे कुछ युवक वैक्सीन लगवाने पहुंचे। पंजीकरण कर रही नेहा ने सभी से लाइन से आने को कहा। इस पर युवकों ने मारपीट कर नेहा को घायल कर दिया। बचाने आए सुरक्षा कर्मी को भी युवकों ने नहीं बख्शा। पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

केस- छह
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र निर्मल नगर पर पिछले दिनों टीकाकरण के दौरान एक बच्चे की हालत बिगड़ गई। इस पर लोगों ने एएनएम को बंधक बना लिया। मामले की जानकारी लगने पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने एएनएम को छुड़वाया।
मदद करने की बजाय एएनएम से इस्तीफा मांग रहे अधीक्षक
टीकाकरण के दौरान लोगों की प्रताड़ना का शिकार एएनएम अपने विभागीय अधिकारियों द्वारा भी प्रताड़ना का शिकार हैं। एएनएम अंजली मिश्रा ने बताया कि घटना के बाबत व्हाट्सएप ग्रुप में मेसेज कर मदद की गुहार लगाई। इससे नाराज नकहा सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा ने व्हाट्सएप ग्रुप पर ही उनसे इस्तीफ़ा मांग रहे हैं।

टीका न लगने से नाराज युवाओं ने घेरा सीएमओ ऑफिस
रोज की तरह मंगलवार को भी करीब डेढ़ सौ लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह नौ बजे ही जिला अस्पताल पहुंच गए, जिसमें परीक्षा देने वाले छात्रों से लेकर बुजुर्ग, महिलाएं और युवा शामिल थे। हड़ताल की सूचना पर जब लोगों ने सीएमओ से बात की तो उन्होंने कुछ ही देर में स्टाफ के पहुंचने का आश्वासन दिया। इस तरह का कई बार आश्वासन मिलते रहने पर टीका लगवाने आए लोग सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लाइन में खड़े रहे। बाद में उनके सब्र का बांध भी टूट गया और नाराज लोग सीएमओ कार्यालय पहुंच गए, जहां पर एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने सभी को समझा बुझाकर बुधवार को टीकाकरण कराने के लिए आने को कहा।
बड़ी संख्या में एएनएम ने ऑफिस आकर बूथ पर होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी है। टीकाकरण कार्य में किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न हो। इस संबंध में जल्द ही डीएम से वार्ता की जाएगी। एएनएम को किसी तरह की असुविधा न हो इसका आइंदा ख्याल रखा जाएगा। बुधवार को पूर्व की तरह टीकाकरण होगा। - डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ


भाजपा नेता ने मांगी माफी
लखीमपुर खीरी। सीएमओ के घेराव की सूचना पर मंगलवार को भाजपा नेता दीपक पुरी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सोमवार को संकटा देवी में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी एएनएम से माफी मांगकर टीकाकरण कार्य शुरू करने की अपील की। बताते हैं मामला तूल पकड़ते देेख पार्टी की तरफ से इसे सुलझाने के लिए दीपक पुरी को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed