{"_id":"699f40ad50db7af847099975","slug":"ankit-and-shivani-became-athlete-champions-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169142-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एथलीट चैंपियन बने अंकित और शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एथलीट चैंपियन बने अंकित और शिवानी
Thu, 26 Feb 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन बुधवार को हो गया। इस दौरान 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आशीष कुमार ने प्रथम और शिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बालक वर्ग में अंकित कुमार और बालिका वर्ग में शिवानी को एथलीट चैंपियन घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अपने पिता की स्मृति में शुरू की गई प्रोफेसर पारसनाथ सिंह स्मृति मेधा पुरस्कार की घोषणा की। इस पुरस्कार के तहत सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सरिता देवी को सम्मानित किया गया।
कॉलेज के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल समेत कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर बलबिंदर सिंह काके, बृजकिशोर, दृगपाल सिंह, श्याम सिंह, संतोष वर्मा, राजेश गिरी, तौहीद खां, सुखविंदर सिंह और पुनीत साहनी उपस्थित रहे।