फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anjali first in essay, Yashasvi first in speech and Abhash first in painting

Lakhimpur Kheri News: निबंध में अंजली, भाषण में यशस्वी और चित्रकला में आभाश प्रथम

Sat, 07 Feb 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anjali first in essay, Yashasvi first in speech and Abhash first in painting
प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राजकीय पुस्तकालय में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुस्तकालय से जुड़े विद्यार्थियों के साथ शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में अंजली ने प्रथम, नीलम वर्मा ने द्वितीय और कोमल राना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में यशस्वी अवस्थी प्रथम, ललिता शर्मा द्वितीय और निशा वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में आभाश कुमार ने प्रथम, रिद्धि गुप्ता ने द्वितीय और राशिका गौड़ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, पुस्तक और लेखनी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी हरीकेश बहादुर, अरनीखाना गन्ना समिति अध्यक्ष अशोक अवस्थी और जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विजय कुमार वर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने, नियमित रूप से अखबार और समसामयिक घटनाओं का अध्ययन कर स्वयं को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed