फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry youth hanged by noose by father's scolding

पिता की डांट से क्षुब्ध युवक फंदे से लटका

Thu, 12 Aug 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Angry youth hanged by noose by father's scolding
पूजागांव असाढ़ी में जामुन के पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

परिजन बोले, घर के कामकाज में हाथ बंटाने को कहा था
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र के पूजागांव असाढ़ी में एक युवक का शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला। परिजन के मुताबिक, पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है।
फूलबेहड़ पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पूजागांव असाढ़ी निवासी संदीप कुमार (19) पुत्र श्रीकेशन का शव बुधवार सुबह गांव किनारे जामुन के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। मृतक के पिता श्रीकेशन ने बताया कि मंगलवार शाम को बेटे से घर के कामकाज में हाथ बटाने की बात कही थी। इससे वह नाराज होकर घर से चला गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो चिंता हुई। आसपास और गांव में तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा था। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने जामुन के पेड़ से युवक का शव लटकते देखा। घरवालों ने शव की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि पूजागांव में एक युवक ने जामुन के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच में मौत की वजह घरेलू कलह निकलकर सामने आई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले के पास मिला युवक का शव
मोहम्मदी। बुधवार शाम नाले के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त नगर के ही 30 वर्षीय देशराज के रूप में हुई है।
परिजन ने बताया कि मृतक देशराज की शादी नौ साल पहले हुई थी। पत्नी छोड़कर चली गई थी तब से वह शराब का आदी हो गया था। बुधवार दोपहर एक बजे शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। करीब चार बजे के मोहल्ले के लोगों को सूचना मिली की नाले के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करवाई तो मोहल्ले के देशराज के रूप में शिनाख्त हुई। मृतक के भाई रामपाल, मोनू मां कटोरी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नाले के पास देशराज का शव पड़ा मिला है। मृतक शराबी था घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। संवाद

नीमगांव क्षेत्र में भी पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव
सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला।
थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम मालीपुर निवासी रामकुमार (55) वर्ष का शव गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिलने की सूचना पर मौके पर परिवार व गांव की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव गजेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed