{"_id":"6ac3dd99ff42ff8b8a038b74","slug":"angry-people-killed-dog-after-it-bit-a-teenagers-fingers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-186784-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किशोर की उंगलियां चबाने पर गुस्साए लोगों ने कुत्ते को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किशोर की उंगलियां चबाने पर गुस्साए लोगों ने कुत्ते को मार डाला
Mon, 05 Oct 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
घायल प्रदीप। संवाद
मझगईं। कस्बे में सोमवार सुबह लघुशंका के लिए घर से निकले प्रदीप (13 ) पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके एक हाथ की उंगलियों को जबड़े में दबाकर चबाना शुरू कर दिया। बचने के प्रयास में प्रदीप के दोनों हाथ लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने बच्चे को कुत्ते से अलग किया और कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।
रामचंद्र गौड़ ने बताया कि उनका पुत्र प्रदीप गांव के बाहर पानी भरे रास्ते के पास पहुंचा था। तभी अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। प्रदीप ने दूसरे हाथ से कुत्ते को हटाकर खुद को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों हाथों में घाव हो गए। परिजन घायल प्रदीप को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। संवाद