फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry over power cuts Students perform

बिजली कटौती से गुस्साए छात्रों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2015 06:58 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Mon, 09 Feb 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
Angry over power cuts Students perform
हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अंधाधुंध बिजली कटौती से गुस्साए छात्रों ने सोमवार सुबह स्कूल प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली अधिकारियों से बोर्ड परीक्षा तैयारियों के लिए 20 घंटे सप्लाई देने की मांग की।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से अंधाधुंध बिजली कटौती से जूझ रहे छात्रों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। निकटवर्ती पहाड़पुर स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज के हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षार्थी बलजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, मोहम्मद आदिल, अभिजीत कुमार, अभिषेक आदि का कहना है बोर्ड परीक्षा तैयारियों के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के बोर्ड परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है। बिजली न मिलने पर उनका भविष्य चौपट हो रहा है। इसको लेकर विद्यार्थी बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बिजली के जिम्मेदार अधिकारियों से बोर्ड परीक्षा तैयारियों के लिए दिन और रात के टर्न में 20 घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed