फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry over non-payment of salary, daily workers of Dudhwa went on strike

वेतन न मिलने से गुस्साए दुधवा के दैनिक कर्मी हड़ताल पर गए

Sun, 05 Dec 2021 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Angry over non-payment of salary, daily workers of Dudhwa went on strike
कर्मचारियों को संबोधित करते महामंत्री।
दस दिनों में भुगतान न होने पर बंद करेंगे दुधवा का पर्यटन गेट
विज्ञापन

पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व के न्यूनतम/ दैनिक वेतन कर्मचारी संघ ने 13 माह का वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन कर सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दस दिन के अंदर पूरा वेतन कर्मचारियों को नहीं दिया जाता है तो उसके बाद आंदोलन किया जाएगा और दुधवा का पर्यटन गेट भी बंद कर दिया जाएगा।
न्यूनतम/ दैनिक वेतन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री रफीउल्ला खान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 माह हो गए, लेकिन विभाग की तरफ से किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं दिया गया है। जब कर्मचारी पूरा दिन पार्क क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो वेतन पर भी वह पूरा अधिकार रखते हैं, लेकिन उनको वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों के परिजन के सामने जीविका चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है, घर का खर्च समेत रोजी-रोटी का संकट सामने आ रहा है, लेकिन फिर भी अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। कहा कि इससे पहले 30 नवंबर को संघ की तरफ से वनमंत्री दारा सिंह चैहान को भी पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर दस दिनों के अंदर संपूर्ण भुगतान नहीं होता है तो पूरी तरह से कार्य बहिष्कार करते हुए दुधवा का पर्यटन गेट बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष के लखनऊ स्थित कार्यालय पर प्रांतीय संघ की तरफ से भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान रफीउल्ला खां, गजेंद्र मिश्रा, विकास सिंह, अनुराग पाल, मनोज दत्त दुबे, दीपक कुमार, शिव कुमार, मोहम्मद शमीन, शत्रोहन, निपेंद्र आदि दैनिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed