फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry farmers got off weight

नाराज किसानों ने तौल बंद कराई

Sat, 07 Feb 2015 07:14 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 07 Feb 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers got off weight
गुलरिया चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र दुलही में घटतौली पकड़ी गई। इस पर किसानों ने तौल बंद करा दी। मौके की नजाकत को समझते हुए कांटा बाबू मौके से फरार हो गया। किसानों ने इसकी शिकायत जीएम से की है।
विज्ञापन

गांव दुलही निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि ढखेरवा स्थित धर्मकांटे पर गन्ने से भरी ट्रॉली का वजन कराने के बाद वह उसे लेकर दुलही गन्नाक्रय केेंद्र ए पर आया। यहां पर धर्मकांटे पर तौल करवाने पर करीब 3.60 क्विंटल गन्ना कम निकला। घटतौली मिलने से नाराज किसानों मुन्ना उस्मानी, जवाहर, रामादल, रामनरेश, प्रकाश, अशफाक, उमर, राजेंद्र, सुखदेव सिंह, बलजीत, सतनाम सिंह आदि ने हंगामा काटते हुए तौल बंद करा दी। किसानों का उग्र रूप देखकर मौके से कांटा बाबू फरार हो गया। किसानों ने बताया कि क्रय केंद्रों पर आए दिन घटतौली हो रही है। करीब एक सप्ताह पहले दुलही निवासी रमजान का करीब 2.40 क्विंटल गन्ना कम निकला था। किसानों के हंगामा करने के बाद कांटा बाबू ने 650 रुपये भुगतान दिया था। चीनी मिल जीएम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed