फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry family members... said - Police has reduced the seriousness of the incident, post mortem of the dead body should be done again.

Lakhimpur Kheri News: गुस्से में परिजन... बोले- पुलिस ने कम की घटना की गंभीरता, शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाय

Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Angry family members... said - Police has reduced the seriousness of the incident, post mortem of the dead body should be done again.
तिकुनिया/लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या और निजी अंगों में चोट की बात सामने आने के बावजूद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर्फ हत्या की बात सार्वजनिक है। इससे परिजनों सहित लोगों में आक्रोश है। बुधवार को परिजनों ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि या तो पुलिस ने इस मामले में रिश्वत ली है या पैनल के डॉक्टरों ने। इसलिए लखनऊ के डॉक्टरों से शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाय, ताकि सच सामने आ सके।
विज्ञापन




सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह मदरसे से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। किशोरी का शव शव तिकुनिया थाना क्षेत्र के रमुआपुर गांव के पास गन्ने के खेत में अस्त-व्यस्त हालत में मिला था। रातभर पोस्टमार्टम हाउस में शव पड़ा रहने के बाद मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने में खेल कर घटना की गंभीरता को कम करने की कोशिश की।
विज्ञापन

पहले प्रथम दृष्टया हत्या नजर आने पर भी एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के इंतजार की बात कह रहे थे। जबकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई तो उसके बाद चुप्पी साध ली। मंगलवार देर शाम सीओ सदर संदीप सिंह ने वीडियो बाइट जारी कर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि किशोरी का शव जिस हालत में मिला है, उससे साफ है कि दुष्कर्म किया गया, लेकिन पुलिस सिर्फ गला दबाकर हत्या की बात कही है। वे लोग डीएम से मांग करेंगे कि किशोरी के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए। इसके लिए दूसरे जिले या लखनऊ के डॉक्टरों के पैनल की मदद ली जाए। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना की गंभीरता कम करने के लिए या तो डॉक्टरों ने पैसे लिए हैं या फिर पुलिस ने।






गांव में सन्नाटा, परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे लोग



छात्रा की निर्मम हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतका के घर आने-जाने वाले ही नजर आते हैं। सगे-संबंधी घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंध रहे हैं। गांव में सियासी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसबल की तैनाती की गई है। परिजनों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर भय का माहौल है।








छात्रा हत्याकांड में पुलिस को नशेड़ियों पर शक



आठ से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ



निघासन। सिंगाही के एक गांव निवासी छात्रा की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को नशेड़ियों पर शक है। आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नशे में धुत लोग इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने क्षेत्र में घूम रहे नशेड़ियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। कई संदिग्धों को उठाया गया है। गांव में निघासन, सिंगाही, तिकुनियां के अलावा पढ़ुआ पुलिस भी तैनात है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें बराबर काम कर रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed