{"_id":"572782424f1c1b51135cd11a","slug":"angry-boyfriend-girlfriend-refused-to-nebatne-lit-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका नेबैठने से मना किया तो नाराज प्रेमी ने जलाई बाइक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका नेबैठने से मना किया तो नाराज प्रेमी ने जलाई बाइक
ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)।
Updated Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उफ! ये इश्क: बाद में लोगों को आता देखकर फरार हुआ
प्रेमिका के बैठने से मना करने से नाराज प्रेमी ने बाइक पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। लोगों को आता हुआ देखकर प्रेमी भाग निकला, किसी तरह से कस्बे के लोगों ने आग पर काबू पाया। चौकी इंचार्ज ने बाइक को कब्जे में लेकर सरफिरे आशिक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
रमियाबेहड़ निवासी एक युवक सिलाई का काम कर रही एक युवती से प्यार करता है। युवक सोमवार दोपहर बाद बाइक लेकर उसके पास पहुंचा और प्रेमिका से बाइक पर बैठकर घूमने की जिद करने लगा। काम की अधिकता के कारण प्रेमिका ने उसके साथ जाने को मना कर दिया। बताते हैं कि इस पर काम निपटाने के बाद बाइक से घूमने की जिद युवक करने लगा। जब प्रेमिका ने बाइक पर बैठने से मना किया तो नाराज होकर प्रेमी यह कहकर वहां से चला गया कि नहीं बैठोगी तो आज के बाद बाइक भी नहीं रहेगी इसे अभी जला देंगे। इस बात को उस युवती ने गंभीरता से नहीं लिया और अपने काम में व्यस्त हो गई। नाराज प्रेमी ने इलाहाबाद बैंक के पीछे के प्लाट में मोटर साइकिल खड़ी कर पेट्रोल छिड़कर कर उसमें आग लगा दी। बाद में लोगों को आता हुआ देखकर प्रेमी वहां से भाग गया। इस दौरान काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची ढखेरवा पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ कर पूरी तरह जली मोटर साइकिल अपने कब्जे में ले ली। चौकी इंचार्ज तुलसीराम चौरसिया ने बताया कि सरफिरे आशिक की यह हरकत बड़ा रूप ले सकती थी। उसकी तलाश की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन