फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anganwadi recruitment process postponed

आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया टली

Sun, 12 Dec 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi recruitment process postponed
लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त कार्यकर्ता/सहायक पदों पर भर्ती के लिए चल रही चयन प्रक्रिया ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण लागू करने के चलते अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पहले दिसंबर में चयन प्रक्रिया पूरी कराने की बात अधिकारियों ने कही थी, लेकिन अब प्लान बदल दिया है। विधानसभा चुनाव के बाद नियुक्ति प्रक्रिया करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 3503 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें वर्तमान में 900 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पद रिक्त हैं। कर्मियों की कमी से बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने का कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिससे प्रदेश सरकार ने 290 पदों पर भर्ती करने के आदेश दिए थे। अक्तूबर में आवेदन पत्र जमा कराए गए, जिसके बाद नवंबर में हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने भर्ती प्रक्रिया में 10 प्रतिशत सीटों पर ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से चयन प्रक्रिया को ग्रहण लगा है। कुल 290 पदों के सापेक्ष 141 पद सामान्य श्रेणी के हैं, जिनमें भी 10 प्रतिशत पद यानी 29 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित किए जाने हैं। चूंकि पहले विज्ञप्ति प्रकाशन कर आवेदन पत्र जमा कराए जा चुके हैं, जबकि ईब्ल्यूएस आरक्षण का मामला बाद में आया। लिहाजा सूत्रों की माने तो नए सिरे से चयन प्रक्रिया कराने के लिए विज्ञप्ति जारी की जा सकती है। इसलिए विधानसभा चुनाव के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर चयन प्रक्रिया कराने पर अधिकारियों में सहमति बनी है, क्योंकि चुनाव से ठीक पहले जल्दबाजी में चयन प्रक्रिया विवाद की स्थिति उत्पन्न कर सकती है।
विज्ञापन

आवेदन पत्र जमा कराए जाने के बाद चयन प्रक्रिया के दौरान शासन ने 10 ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने के निर्देश दिए थे, जिससे चयन कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। चुुनाव की तैयारियां चालू हो चुकी हैं, ऐसे में चयन प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय न होने के कारण विधानसभा चुनाव के बाद चयन प्रक्रिया कराने का निर्णय जिला स्तरीय कमेटी ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed