फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An elderly man warming himself by fire was hit by a vehicle and died

Lakhimpur Kheri News: आग ताप रहे वृद्ध के वाहन से लगी टक्कर, मौत

Sun, 30 Nov 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
An elderly man warming himself by fire was hit by a vehicle and died
उचौलिया। महमदपुर ताजपुर मार्ग पर हरिखापुर के पास सड़क किनारे आग ताप रहे वृद्ध के शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

गांव सेमरापुर निवासी अनीश (60) ने घर से कुछ दूर हरिखापुर के पास परचून का खोखा रखा था। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे वे दुकान के बाहर सड़क की दूसरी तरफ आग जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। घटना के कुछ देर बाद ग्रामीणों को हादसे का पता चला। इसके बाद एंबुलेंस और पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अनीश की पुत्री की शादी अगले महीने होनी थी। इससे पहले उनकी मौत हो गई। अनीश की मौत से घर में चल रही शादी की तैयारियों पर ग्रहण लग गया। प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed